Responsive Ad Slot

Showing posts with label राजनीति. Show all posts
Showing posts with label राजनीति. Show all posts

शिवराज जी! कब बढ़ेगा कर्मचारियों का DA, कमरतोड़ महंगाई के चलते जरूरतें कम कर रही आवाम

No comments

Thursday, July 15, 2021

शिवराज जी! कब बढ़ेगा कर्मचारियों का DA, कमरतोड़ महंगाई के चलते जरूरतें कम कर रही आवाम


भोपाल


मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा है, कई ट्वीट में उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का भी हवाला दिया है. राहुल गांधी के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- उसी ने मुश्किल में फंसाया. बेकसूरों को खूब रुलाया. बच्चा-बच्चा जानता है कौन, ये कठिन दौर लाया! साथ ही एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- लोकतंत्र का चौथा स्तंभ? अमर रहे अमर रहे! डर है कि कहीं इस ओर तो हम नहीं मोदी जी... लोकतंत्र के प्रहरी का दर्द भी समझो, मीडिया समूह को भी अपने योद्धाओं के लिए लड़ना चाहिए! सरकारी चापलूसी कब तक?

नेमावर हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले चंद्रशेखर, सीबीआई जांच की मांग

No comments

Saturday, July 10, 2021



भोपाल


नेमावर हत्याकांड (Namewar Murder Case) मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद शनिवार को देवास पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. उस दौरान उन्होंने कहा ये कोई बकरे नहीं हैं, जिन्हें हलाल किया जाएगा, मारा जाएगा

बता दें मध्य प्रदेश के देवास स्थित नेमावर में हुए हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोर्चा संभाला है, जहां भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद अपने साथ हजारों लोगों के काफिले के साथ नेमावर पहुंचे, देवास मुख्यालय पहुंचकर चंद्रशेखर आजाद ने बयान देते हुए कहा मैं दिल्ली से यह बताने आया हूं कि ये कोई बकरे नहीं हैं, जो हलाल किया जायेगा, मारा जाएगा

मुख्यमंत्री को कुर्सी से खींच लाएंगे'

भीम आर्मी चीफ ने कहा कि पीड़ित परिवार जब न्याय की मांग कर रहा है, तो उन्हें न्याय क्यों नहीं दिया जा रहा है, सरकार कोई भी हो बात यह है कि आम व्यक्ति को न्याय मिले, अगर मुख्यमंत्री न्याय नहीं देंगे, तो उन्हें कुर्सी से खींचकर लेकर आएंगे, ये जनता है, लोकतंत्र में मुख्यमंत्री को न्याय देना ही पड़ेगा, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के सवाल पर बोले- उन्हें आदिवासियों से क्या लेना देना, उन्हें क्या पता वो आरएसएस के लोग हैं, उन्हें तो ये कीड़े मकोड़े नजर आते हैं

'जब तक जांच के आदेश नहीं दिए जाते, आंदोलन जारी रहेगा'

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा अगर ये उन्हें इंसान नजर आते तो तीन बच्चियों के बारे में सोचते, 45 दिन तक पुलिस ने क्या किया. आज कह रहे हम न्याय कर लेंगे,उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिलेगा, तो मध्यप्रदेश नहीं चलेगा, मुख्यमंत्री चैन से नहीं सो पाएंगे, उन्होंने कहा कि वह हर मुख्यालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे, जब तक वह सीबीआई की जांच का आदेश नहीं दे देते तब तक वो आंदोलन करेंगे

क्या है पूरा मामला ?

29 जून को देवास स्थित नेमावर के एक खेत से एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल निकाले गए थे. यह कंकाल खेत के अंदर 10 फीट नीचे गहरे गड्ढे से मिले थे. बता दें यह कंकाल 13 मई से लापता थे.जब मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया. बताया गया कि परिवार की युवती के आरोपी सुरेन्द्र के साथ प्रेम संबंध थे. युवती जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाने लगी, तो उसे रास्ते से हटाने के लिए आरोपी सुरेन्द्र ने युवती सहित उसके परिवार की हत्या कर दी थी, और शवों को खेत में 10 फीट नीचे गाड़ दिया था

मामले में अब तक क्या हुआ

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नेमावर हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार के लिए 41 लाख 25 हजार की सहायता राशि का ऐलान किया है, सीएम ने निर्देश दिया है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Court) में चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाई जाए. शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए और चाक-चौबंद व्यवस्था की जानी चाहिए, अपराधी तत्वों के मन में शासन का खौफ होना चाहिए, मध्यप्रदेश में असामाजिक अपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए

आरोपियों के मकान-दुकान पर चला बुल्डोजर

वहीं, नेमावर बस स्टैंड के पास वार्ड नंबर 10 में मुख्य आरोपी सुरेंद्र और उसके भाई वीरेंद्र के मकान और दुकानों पर प्रशासन JCB मशीन लेकर पहुंचा. पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों के मकान और दुकानों तोड़ दिया गया. वार्ड नंबर 14 में दूसरे आरोपी विवेक के पैतृक घर को भी प्रशासन ने ढहा दिया. कार्रवाई के दौरान कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी शिव दयाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।

MP News:- अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा करेगा चरणवद्य आन्दोलन का शंखनाद...... - Rewa Times Now

No comments

Friday, July 9, 2021


अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा करेगा चरणवद्य आन्दोलन का शंखनाद

भोपाल


मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा  की बैठक आज दिनांक 09-07-20 21 को कर्मचारी भवन भोपाल में सम्पन्न हुई बैठक में कर्मचारियो अधिकारिओ की मांगो पर विस्तार  से चर्चा की गई मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता  जो 1 जुलाई  2019  से देय था  उसे भी करोना महामारी के चलते  वापस ले लिया गया वही 1 जुलाई 2020 को मिलने वाली  वेतन वृद्धि एवं कर्मचारियों अधिकारिओ की पदोन्नति भी सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया है से प्रदेश के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है एवं अन्य मांगों से संबंधित मुद्दों पर भी कर्मचारी नाराज हैं संयुक्त मोर्चा द्वारा शासन को बार बार पत्र प्रेषित कर  माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय से चर्चा हेतु आग्रह किया गया किन्तु शासन की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया फलस्वरूप मोर्चा ने चरणवद्य  आन्दोलन का निर्णय लिया है जो निम्नानुसार होगा:-

1-दिनांक 20-07-2021 दिन मंगलवार को माननीय मुख्य मंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय को संबोधित मांगो से सम्बंधित  ज्ञापन सभी कलेक्टोरो को जिलो द्वारा दिया जायेगा ।

2-दिनांक   24-0 7-20 21 दिन शनिवार  को जिले के प्रभारी मंत्री ,सांसद,विधायक जो भी उपलब्ध होगा को मांगो से सम्बंधित  ज्ञापन सभी जिलो द्वारा दिया जायेगा 

3-दिनांक 29-07-2021दिन गुरुवार  को प्रदेश के सभी कार्यालयों सभी विभागों,निगम मंडलों नगरीय निकायो  के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे 

यदि सरकार द्वारा फिर भी मांगो पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो मोर्चा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश होगा 

मोर्चा की बैठक में शामिल कर्मचारी नेता सरंक्षक भुवनेश पटेल, अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति कर्मचारी संगठन  विरेंद्र खोंगल सरंक्षक , कर्मचारी कांग्रेस इंजीनियर अशोक शर्मा, राजपत्रित अधिकारी संघ एल .एन . कैलासिया, पेंशनर्स एसोसिएशन एसबी सिंह संयोजक एवं अजीज खान, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ राजकुमार चंदेल महामंत्री , राज्य कर्मचारी संघ निहाल सिंह सरंक्षक, लघु वेतन कर्मचारी संघ  गौतम पाटील, अजाक्स संघ अनिल वाजपेई सरंक्षक सी एस.परसाई , निगम मंडल कर्मचारी महासंघ श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर , तहसीलदार संघ  दिनेश चंद्र शर्मा , मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन उपेन्द्र सिंह सेंगर , मध्य प्रदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ सुरज सिंह कुशवाह , मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ सुभाष शर्मा , समग्र शिक्षक संयुक्त मोर्चा एमपी द्विवेदी , मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ सुरेंद्र सिंह सोलंकी , मध्य प्रदेश नगर पालिका नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ फिरोज खान , राजस्व निरीक्षक संघ उपेंद्र सिंह बाघेल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ साबिर खान, मध्य प्रदेश वाहन चालक यंत्रीकी संघ गजेन्द्र एस .कोठारी,  निगम मंडल कर्मचारी महासंघ आमोद तिवारी महामंत्री , मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ अनिल शर्मा ,मध्य प्रदेश आईटीआई कर्मचारी संघ देवेंद्र गोस्वामी, मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ बलवंत सिंह रघुवंशी ,मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी संघ शंकर सिंह  सेंगर शारदा सिंह परिहार, स्थाई कर्मी सेवा संघ महावीर शर्मा , कार्यकारी अध्यक्ष  समग्र शिक्षक संयुक्त मोर्चा विजय रघुवंशी जिला अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा भोपाल ने यह प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है
                                                                                 
   (महेंद्र शर्मा )                                       (एस .बी .सिंह )                                        (जितेन्द्र सिंह )
(कार्यकारी अध्यक्ष )             (  संजोजक )                                                   (अध्यक्ष )

सिंधिया से मिलकर भावुक हुईं इमरती देवी, आंसू निकले तो सिंधिया ने लगाया गले

No comments


भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए जाने के बाद लगातार सिंधिया को बधाइयों का तांता लगा है। देशभर से सिंधिया को लोगों ने केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। इसी क्रम में सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जानी वाली इमरती देवी भी दिल्ली सिंधिया को बधाई देने पहुंची। इमरती ने सिंधिया से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

बधाई देते समय इमरती देवी भावुक हो गईं और आंखों से आंसू छलक आए। सिंधिया ने भी भावुक इमरती को गले से लगा लिया। बता दें कि इमरती देवी को सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है। इमरती ने सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर इमरती देवी उनसे मिकर बधाई देने दिल्ली पहुंची थी।

भावुक हो गईं इमरती देवी…

सिंधिया से मुलाकात करने दिल्ली पहुंची इमरती उनसे मिलकर भावुक हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमरती सिंधिया से मिलने उनके बंगले पर पहुंची और हाथ जोड़कर कहा कि मंत्री बनने की बधाई हो महाराज साहब। सिंधिया ने भी मुस्कुराकर इमरती का अभिबंदन किया। बधाई के दौरान इमरती देवी भावुक हो गईं और आंखों से आंसू झलकने लगे। सिंधिया ने भावुक इमरती को गले से लगा लिया। इमरती ने सिंधिया से मुलाकात की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है।

इमरती ने लिखा कि “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद महाराज श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर दिल्ली पहुंचकर शुभकामनाएं दी। बता दें कि इमरती देवी भाजपा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाती हैं। इमरती देवी पहले सिंधिया के साथ कांग्रेस में थी। इसके बाद जब सिंधिया ने कांग्रेस को टाटा कहा तो उनकी समर्थक इमरती भी भाजपा में शामिल हो गईं। हालांकि उन्होंने अपने विधायक के पद से इस्तीफा देकर दोबारा उपचुनाव भाजपा के बेनर तले लड़ा था। हालांकि उपचुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद भी इमरती देवी का कद भाजपा में बरकरार है।

UP News: मोहन भागवत हिंदू मुस्लिम का डीएनए एक वाले बयान पर, बीएसपी सुप्रीमो मायावती का तंज ‘मुंह में राम बगल में छुरी'

No comments

Monday, July 5, 2021


BSP सुप्रीमो मायावती ने कहा की बीजेपी आर एस एस के एजेंडे पर काम कर रही हैऔर चुनावी लाभ लेने के लिए धर्मांतरण का मुद्दा बना रही है अगर इनके बयान में सच्चाई है तो आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए पर पूरे मुस्लिम समाज को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए ।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती नेे आर एस एस के प्रमुख मोहन भागवत के बयान हिंदू और मुस्लिम दोनों का डीएनए एक है पर पलटवार करते हुए मायावती जी ने कहां की मोहन भागवत का बयान मुंह में राम बगल में छुरी जैसा है। RSS संघ और बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। मायावती जी ने यह सब आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह रही थी।

मायावती ने कहा की RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने कल एक कार्यक्रम में भारत में सभी धर्मों के लोगों का डीएनए एक होने की बात किसी के भी गले के नीचे आसानी से उतरने वाली नहीं हैै। आर एस एस और बीजेपी एंड कंपनी के लोगों तथा इनकी सरकारों की कथनी और करनी में अंतर है। और मायावती जी ने कहा की केंद्र और उत्तर प्रदेश में जहां उनकी सरकारेंचल रही है, वे भारतीय संविधान कि सही मानवतावादी मनसा पर चलने के बजाय आर एस एस के संकीर्ण एजेंडे पर चल रही है,यह आम चर्चा है। और मायावती ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर एस एस के सहयोग और समर्थन के बिना बीजेपी का अस्तित्व कुछ भी नहीं है। फिर भी r.s.s. अपनी कही हुई बातों को बीजेपी और उनकी सरकारों से लागू क्यों नहीं करवा पा रही है।

मायावती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहां की भाजपा चुनावी लाभ के लिए धर्मांतरण का मुद्दा बना रही है।
अगर ऐसा कहीं कुछ है तो आरोपियों को सजा मिलनी चाहिएपर पूरे मुस्लिम समुदाय को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

मायावती ने कहा कि यूपी में आज अफरा तफरी का माहौल हैै। बीएसपी हमेशा से ही बीजेपी और आर एस एस की नीतियों का विरोध करती आ रही है। भाजपा सरकार आर एस एस की एजेंटों पर काम कर रही है।

बीजेपी की सरकार ने गैस,सिलेंडर,पेट्रोल डीजल आदि दामों को बढ़ाकर बढ़ाई महंगाई---कविता पांडेय (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला कांग्रेस)

No comments

Friday, July 2, 2021

बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार के वादे करके जनता को गुमराह करके बनाई गई भारतीय जनता पार्टी ने सरकार, गैस,सिलेंडर,पेट्रोल डीजल आदि दामों को बढ़ाकर बढ़ाई महंगाई---कविता पांडेय (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला कांग्रेस)

7.50 करोड़ कि प्रदेश में आबादी के बाद एक करोड़ लोगों को भी नहीं लगा पाई वैक्सीन सरकार, जल्दी करें वैक्सीनेशन कार्य और बक्सवाहा जंगल बचाओ के मुद्दे पर कांग्रेस रहेगी साथ

छतरपुर म.प्र/ महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडेय छतरपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई उसी दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि महंगाई के कारण प्रदेश एवं देश के किसानों सहित आम जनता को हिला कर रख दिया है,मोदी सरकार बनने के  पूर्व जनता को गुमराह किया गया और कहा गया कि बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार के वादे करके जनता को गुमराह किया गया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना ली गई, गैस, सिलेंडर, पेट्रोल- डीजल आदि के दामों को बढ़ाया जा रहा है, भारत एक कृषि प्रधान देश है और सबसे ज्यादा असर किसानों के ऊपर एवं आम जनता पर पड़ रहा है, इस समय किसानों की बुवाई का समय चल रहा है बिना ट्रैक्टर वाहनों के आज के दौर में किसानी संभव नहीं है जब पेट्रोल डीजल महंगा होता है तो परिवार भी महंगा होता है।

नाटक नौटंकी में माहिर है भाजपा की सरकार केंद्रों में नहीं है वैक्सीन, वैक्सीनेशन के लिए केंद्र क्रमांक बना दिए और टीकाकरण उत्सव नाम देकर उत्सव मनाया जा रहा है उत्सव जब मनाते हैं जब देश में कोई मांगलिक कार्य होते हैं एक तरफ जहां करोना के कारण लासें बिछी हुई थी और लोग सांस लेने को लेकर बदहाल थे, उस समय वैक्सीनेशन उत्सव मनाया जा रहा था आज जब वैक्सीन की लोगों को जरूरत है उस समय यह हाल प्रदेश का है और सरकार से यह मांग है कि हर व्यक्ति को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन सरकार करके वैक्सीन दे दी जाए इससे यह स्थिति दोबारा ना बने, मध्यप्रदेश में 7.50 करोड़ की आबादी है अभी तक एक करोड़ लोगों को भी नहीं लगा पाए वैक्सीन अभी केवल 70-80 लाख लोगों को लग पाई प्रदेश में वैक्सीन इसकी गति तेज़ की जाए, जिससे जल्द से जल्द वैक्सीनेशन का कार्य हो सके, शिवराज सिंह जी आप भाषण अच्छा देते हैं पर कार्य भी करें केवल झूठे वादे और घोषणाएं ना करें क्योंकि आप नाटक नौटंकी मैं माहिर है और अब आप इस महामारी के दौर में जनता के साथ खिलवाड़ ना करें।

एक तरफ जहां लोग सांसों के लिए तरस रहे थे और पूरे प्रदेश में हाहाकारी कोरोना को लेकर मची हुई थी, उस दौर को देखते हुए हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि यह दौर दोबारा ना लौट कर आए इसके लिए सरकार को सचेत होना पड़ेगा और बक्सवाहा जंगल बचाओ में सहयोग करना होगा इसके लिए महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस इस मुहिम में जल्द ही शामिल होगी और जंगल को काटने से बचाने का प्रयास किया जाएगा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लक्ष्मी चौबे, रमा चौहान,प्रियंका अग्रवाल सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।

चंद्रशेखर आजाद - उत्तर प्रदेश में बीजेपी को रोकने के लिए हर कोशिश करूंगा, BSP से गठबंधन के लिए तैयार हूं।

No comments

Tuesday, June 29, 2021

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इस चुनाव के लिए विपक्ष ने भी कमर कस ली है और सत्ता में बैठी हूं बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए जुगत में लग गई हैइसी बीच भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्र शेखर आजाद ने कल एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहां है कि हमारी पार्टी बीजेपी को सत्ता मे वापस लौटने से रोकने के लिए हर संभव प्रयत्न करेगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से भी गठबंधन करने के लिए तैयार हैं।


चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए बने बड़े गठबंधन

चंद्रशेखर ने कहा "प्रदेश में बदहाली है" यहां जिला पंचायत के चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। हम लोकतंत्र की बहाली के लिए लड़ाई लड़ेंगे और 1 जुलाई से साइकिल यात्रा पर जाएंगे और उन्होंने कहां की हम उत्तर प्रदेश मे जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। मैं चाहता हूं कि प्रदेश में बीजेपी को रोकने के लिए एक बड़ा गठबंधन बने मैं इसके पहल किस लिए कर रहा हूं क्योंकि मुझे उत्तर प्रदेश की चिंता है

चंद्रशेखर से जब पूछा गया कि वह यूपी में किस दल के साथ जाना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा कि जिन दलों या साथियों की मदद से उत्तर प्रदेश में बीजेपी को रोका जा सकेे, हम उनके साथ जाएंगे, जो भी दल जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा हम उनके साथ गठबंधन , "मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी पार्टियां एक बड़ा गठबंधन बनाएं" हालांकि उन्होंने कहा कि अगर सभी पार्टी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री बनने की कोशिश करेंगे तो फिर गठबंधन का हाल बेहाल हो जाएगा।

चुनाव से पहले सकारात्मक गठबंधन बनने की उम्मीद - आजाद 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कोई बीजेपी विरोधी दल ऐसा नहीं है
जिससे मेरी बात ना चल रही हो मैं उनसे भी बड़ा गठबंधन बनाने की बात करता हूं उन्होंने कहा चुनाव अभी दूर है मुझे उम्मीद है कि चुनाव से पहले एक सकारात्मक बनेगा और मैं इस गठबंधन में रहकर गांव-गांव घूमकर लोगों को तैयार करूंगा।

मायावती से जुड़ने के लिए तैयार - आजाद

मायावती की पार्टी बीएसपी से गठबंधन पर चंद्रशेखर ने कहा - बीएसपी ने मैदान छोड़ दिया है मायावती से मेरी वैचारिक लड़ाई है उनसे कोई निजी लड़ाई नहीं है अगर वह मेरे साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के लिए राजी है तो मैं उनके साथ भी गठबंधन के लिए तैयार हूं मैं मायावती का सम्मान करता हूं हमारे साथ जोड़ने से उनको बल मिलेगा इसके बाद बीजेपी के लोग उन पर दबाव नहीं डाल पाएंगे।

MP Assembly Election का लिटमस टेस्ट होगा नगरीय निकाय चुनाव, भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर

No comments

Saturday, June 26, 2021


भोपाल - प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होने में अभी काफी वक्त है.इससे पहले नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Election) राजनीतिक दलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय के चुनावों की तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, वहीं इन चुनावों को लेकर कांग्रेस (Congress) पिछड़ती नजर आ रही है. जानकारों का मानना है कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव विधानसभा चुनाव के ट्रायल होंगे, जिनके जरिए दोनों दलों को जनता के मन की बात टटोलने का मौका मिल पाएगा

ट्रायल में भी झोंकना होगी ताकत

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नगरीय निकायों की तैयारी को लेकर चर्चा की गई, साथ ही आगे की रणनीति बनाई गई.नगरीय निकाय चुनाव को भाजपा बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहती है.वहीं कांग्रेस इन चुनावों के जरिए अपनी ताकत आजमाएगी औऱ देखना चाहेगी कि जमीन पर उसके कार्यकर्ता कितने उत्साहित हैं

वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक गिरीश उपाध्याय का मानना है कि नगरीय निकाय चुनाव एक तरह से ट्रायल होगा कि कोरोना के चलते भाजपा की लोकप्रियता में कितना प्रभाव पड़ा है.कांग्रेस में इसकी तैयारी नजर नहीं आती है, जैसा भाजपा ने शुरू कर दी है

कांग्रेस नहीं बना पाई चुनावी माहौल

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनवरी में नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक ली थी जनवरी में ही कांग्रेस के प्रभारी जिलों में गए थे और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी किया था.इसके बाद चुनाव की तारीख आगे बढ़ जाने और कोरोना की दूसरी लहर आने से कांग्रेस चुनाव माहौल नहीं बना पाई

कांग्रेस का आरोप,भाजपा कर रही केवल दिखावा

कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया का कहना है कि भाजपा केवल दिखावा कर रही है वास्तव में भाजपा की जमीन कोरोना महामारी के चलते खिसक गई है.भाजपा चुनाव कराने से डर रही है. धनोपिया का कहना है कि भाजपा चुनाव कराकर देखे तो पता चल जाएगा कि वह धरातल पर कहां खड़ी है.कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है.पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल में जन हितैषी योजनाओं के साथ अच्छा कामकाज हुआ है.इसका फायदा कांग्रेस को मिलना तय है।

पहले कांग्रेस, फिर भाजपा सरकार ने टाले थे चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव पहले कमलनाथ सरकार ने टाल दिए थे कांग्रेस सरकार ने करीब 6 महीने के लिए चुनाव आगे बढ़ा दिए थे. इस दौरान राज्य में भाजपा की सरकार बन गई.हालांकि नगरीय निकाय चुनाव की तारीख भाजपा ने भी आगे बढ़ा दी थी मार्च 2021 में चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली थी.इसके बाद अध्यक्ष व महापौर के आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगने से चुनाव प्रक्रिया पर रोक लग गई थी.इन याचिकाओं का अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक, जुलाई में इस पर सुनवाई होना तय हुआ है

सभी नगर निगमों पर भाजपा का था कब्जा

पिछले नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने सभी 16 नगर निगमों पर कब्जा जमाया था. राज्य के 407 नगरीय निकायों में चुनाव होना है. इन चुनाव को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है

धारा 370 पर दिग्विजय सिंह और भाई लक्ष्मण सिंह आमने-सामने: लक्ष्मण बोले-अब वापस 370 लगाना मुमकिन नहीं

No comments

Sunday, June 13, 2021

धारा 370 पर दिग्विजय सिंह और भाई लक्ष्मण सिंह आमने-सामने: लक्ष्मण बोले-अब वापस 370 लगाना मुमकिन नहीं

भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh) के जम्मू-कश्मीर में दोबारा आर्टिकल 370 लागू करने के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित कई बीजेपी नेताओं ने उन्हें आड़े हाथों लिया. लेकिन अब इस बयान पर दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कश्मीर में दोबारा धारा 370 लागू करना संभव नहीं है. हां लेकिन सच यह भी है कि धारा 370 का समर्थन करने वाले फारूख अब्दुल्ला NDA की सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जबकि महबूबा मुफ्ती का समर्थन भाजपा कर चुकी है. हालाकिं यह पहली बार नहीं है जब लक्ष्मण सिंह अपनी पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे हो. पहले भी कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर चुके है

कश्मीर में पुनः "धारा 370"लगना अब संभव नहीं है।परंतु यह भी सच है कि "धारा 370"का समर्थन करने वाले फारूक अब्दुल्ला,NDA की सरकार में मंत्री रहे हैं।अथवा एक अन्य धारा 370 की समर्थक महबूबा मुफ्ती का समर्थन भाजपा कर चुकी है

विरोधी बयान से पहले भी चर्चा में रहे Laxman Singh

लक्ष्मण सिंह ने इससे पहले किसान कर्ज माफी पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था. उन्होंने कहा था कि राहुल को किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ करने का वादा नहीं करना चाहिए था. कमलनाथ सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर पाई, इसलिए हाथ जोड़कर गलती मान लेनी चाहिए

साथ ही महाराष्ट्र के गृहमंत्री को लेकर लक्ष्मण ने कहा था कि अगर 100 करोड़ रुपए प्रतिमाह मुंबई पुलिस के माध्यम से महाराष्ट्र के गृहमंत्री वसूल रहे हैं और यह सच है तो देशमुख 'देश" के 'मुख" नहीं हो सकते. लगता है महा अघाड़ी सरकार पिछड़ती जा रही है. कांग्रेस को समर्थन वापस लेना चाहिए

लोगों को दिग्विजय ने कहा अनपढ़

दिग्विजय सिंह द्वार दिए गए पाकिस्तान के पत्रकार को बयान के बाद विवाद खड़ा होने पर दिग्विजय ने लिखा कि अनपढ़ लोगों की जमात को Shall और Consider में फर्क शायद समझ में नहीं आता है. इस बयान के बाद दिग्विजय को लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामना भी करना पड़ा. इससे पहले क्लब हाउस पर चैट के दौरान दिग्विजय ने कहा था कि मुस्लिम बहुल राज्य में एक हिंदू राजा था. दोनों ने साथ काम किया. दरअसल, कश्मीर में सरकारी सेवाओं में कश्मीरी पंडितों को आरक्षण दिया गया था, इसलिए आर्टिकल 370 (Article 370) को रद्द करना और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा कम करना अत्यंत दुखद निर्णय है.हमें निश्चित रूप से इस मुद्दे पर फिर से विचार करना होगा.इसे फिर से लाएंगे.

सिंधिया की जल्द हो सकती मोदी कैबिनेट में एंट्री:

No comments
सिंधिया की जल्द हो सकती मोदी कैबिनेट में एंट्री: मिल सकती है रेल मिनिस्ट्री, मंत्रिमंडल फेरबदल का इंतजार

भोपाल

कमलनाथ सरकार के तख्तापलट में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी जल्द ही बड़ा तोहफा देने वाली हैं. मोदी सरकार में उन्हें मंत्री पद देना लगभग तय है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी कर रहे हैं. पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी. इसके बाद से ही सिंधिया समर्थक दावा कर रहे हैं कि उनके नेता जल्द ही मोदी की टीम में अपनी जगह स्थापित कर सकते हैं

मनमोहन सरकार में बने थे मंत्री

मनमोहन सरकार में सिंधिया ने अपने कार्यों के चलते एक्टिव मंत्री की छवि बनाई थी.इसके अलावा टेलिकॉम,आईटी, इंडस्ट्रीज, कॉमर्स जैसे मंत्रालय संभाल चुके हैं. इस बार अगर वह मोदी की टीम में शामिल होते हैं, तो वह एक बार फिर अपना काम दिखा पायेंगे. जानकारी के अनुसार, मोदी सरकार 2.0 में रेलवे या शहरी विकास या मानव संसाधन मंत्रालय देने पर चर्चा की जा रही हैं

नई लीडरशिप पर BJP का फोकस

बीजेपी लगातार अपनी सक्रियता दिखा रही हैं. इसे बरकरार रखने के लिए भाजपा अब पार्टी में यूथ लीडरशिप की तलाश में जुटी हुई है. इसे ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश कोटे से सिंधिया, असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र से देवेंद्र फडनवीस समेत की युवा चेहरों को मौका मिल सकता हैं

करीब 1 घंटे चली पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात

No comments

Friday, June 11, 2021



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे का शुक्रवार को दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 10.40 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच सवा घंटे से अधिक समय तक मुलाकात चली। पीएम से मुलाकात के बाद योगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने उनके घर गए। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई अटकलों के बीच Yogi Adityanath का यह दौरा बहुत अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन सभी मुलाकातों में Yogi Adityanath मुख्यतः कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप और उससे निपटने की राज्य सरकार की कोशिशों पर बात करेंगे। वैक्सीन आवंटन में जनसंख्या को आधार बनाने का भी आग्रह करेंगे। लेकिन सूत्रों का कहना है कि शाह से बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरण, इस लिहाज से नए साथी दलों व प्रभावी चेहरों की तलाश पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात में भी इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के साथ ही राज्य में बहुत जल्द छोटा मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। बल्कि इसकी अटकलें भी तेज हो गई हैं कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के चुनाव में उतरने से पहले ही केंद्र में भी बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

Yogi Adityanath के दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचने के साथ ही राजनीति गर्म रही। हालांकि Yogi Adityanath के नजदीकियों का कहना है कि यह दौरा पूरी तरह औपचारिक है जिसमें मुख्यतः कोरोना की दूसरी लहर में हुए प्रयास और तीसरी लहर की तैयारियों पर जानकारी दी जानी है। राज्य में कुछ केंद्रीय परियोजनाओं की गति बढ़ाने पर भी आग्रह किया जा सकता है। लेकिन शाह के साथ लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक ने साफ संकेत दिए कि चर्चा राजनीति और चुनाव पर ज्यादा केंद्रित रही। Yogi Adityanath ने शाह को "प्रवासी संकट का समाधान" पर एक किताब भी सौंपी। बताने की जरूरत नहीं कि चुनाव में प्रवासी भी एक मुद्दा है और योगी यह संदेश देने से नहीं चूके कि उन्होंने प्रवासियों के लिए अच्छा काम किया है

कोरोना की रफ्तार थमते ही शुरू हुई सियासी हलचल, “मिशन 2023” में जुटे नेता।

No comments

Sunday, June 6, 2021


भोपाल। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। प्रदेश में दूसरी लहर की चपेट में आकर हजारों लोग काल के गाल में समा गए। वहीं अब कोरोना का कहर थमने लगा है। प्रदेश में कोरोना काबू में दिखने लगा है। कोरोना के कहर के थमते ही चुनावी गतिविधियां शुरू हो चुकीं हैं। कांग्रेस ने मिशन 2023 पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी जिलों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अब अब अपने मिशन 2023 के तहत जिलेवार तैयारियां कर रही है। जिन इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा है वहां अब कांग्रेस के कार्यकर्ता फोकस कर रहे हैं।

कमलनाथ ने बीते दिनों उज्जैन, मैहर और मुरैना का दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और 2023 के संभावित उम्मीदवारों को लेकर क्षेत्र की नब्ज टटोलने शुरू कर दिया है। इसको लेकर कांग्रेस जिलेवार बैठक शुरू कर रही है। हाल ही में दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। अब 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। बीते विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी बदलकर प्रदेश से कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। लंबे समय बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। अब 2023 के लिए फिर कांग्रेस कमर कसना शुरू कर चुकी है।

कोरोना का कहर थमा…
बता दें कि प्रदेश में कोरोना का कहर अब थमने लगा है। रोजाना हजार से भी कम केस सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना के कारण होने वाली मौतों में भी काफी कमी देखने को मिल रही है। वहीं शनिवार को प्रदेश में 718 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 38 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। राज्य में अब तक 8295 लोग इस बीमारी के दंश से जान गंवा चुके हैं। शनिवार को इंदौर में 223 नए मामले सामने आए हैं। वहीं भोपाल में 171 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबलपुर में 61 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 11344 लोग कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं।

अजय सिंह राहुल ने कहा- एफआइआर से डरने वाली नहीं है कांग्रेस।

No comments

Tuesday, May 25, 2021

 

सीधी/रीवा टाइम्स नाउ

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि शिवराज सरकार द्वारा कोरोना महामारी से पीड़ित परिवारों तक सहायता पंहुचाने के बजाए आकंड़ों की लुकाछिपी का खेल खेलना दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का यह दायित्व है कि वह सरकार को जमीनी हकीकत बताने का काम करे। सच यह है कि जमीनी हकीकत बहुत भयावह है लेकिन शिवराज सरकार उस हकीकत को छिपाने की असफल कोशिश कर रही है।

हकीकत को छिपाने से कुछ नहीं होने वाला : उन्होंने कहा कि कमल नाथ अगर सरकार को आइना दिखा रहे हैं तो यह उनका दायित्व है। उनके ऊपर एफआइआर करने से और अपनी बौखलाहट निकालकर हकीकत को छिपाने से कुछ नहीं होने वाला है सिंह ने कहा कि अगर शिवराज एफआइआर करके कांग्रेस को भयभीत करना चाहते हैं तो वे बहुत गलतफहमी में हैं कांग्रेस ऐसे ओछे हथकंडों से न पहले कभी डरी है और न भविष्य में डरने वाली है| प्रदेश के हर गांव और शहर में व्याप्त कुव्यवस्था और अराजकता की शिकार जनता को सब जानकारी है कि उनके आसपास क्या और कैसे घटित हुआ है। इसको छिपाने की असफल कोशिश करके शिवराज सिंह अपने आप को ही धोखा दे रहे हैं।

स्वतंत्र एजेंसी को जांच का काम सौंपा जाए : सिंह ने कहा कि आइने को दोष देने से बेहतर है कि शिवराज अपनी व्यवस्था को दुरुस्त करें अजय सिंह ने मांग की है कि जमीनी हकीकत की जानकारी के लिए किसी स्वतंत्र एजेंसी को जांच का काम सौंपा जाए ताकि कोरोना से अपनी जान गंवाने वाले लोगों की वास्तविक सूची बने और सही संख्या सामने आ सके।

'जिंदा है तो दिल्ली आ जा' राकेश टिकैत का आह्वान।

No comments

Sunday, May 23, 2021

 

नई दिल्ली


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि 6 महीने पूरे होने पर आंदोलन को नई धार दिए जाने की तैयारी कर ली है, इसके लिए नया नारा तैयार किया गया है. नए नारे में ये कहा जाएगा कि 'जिंदा है, तो दिल्ली आ जा'. उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद गांव-गांव जाकर इस बात को पहुंचाया जाएगा कि जिंदा रहना है और जमीन बचानी है, तो दिल्ली आकर आंदोलन किया ।

अभी तक नहीं मिला फोन नंबर

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अभी कोई बातचीत नहीं की गई है. हमने सरकार को चिट्ठी लिख दी थी, लेकिन अब तक वो फोन नंबर भी हमें उपलब्ध नहीं करा पाए है। जिसमें उनके द्वारा कहा गया था कि प्रधानमंत्री से हम फोन कॉल पर बात कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम बात करने के लिए तैयार हैं. सरकार जब चाहे तब बात कर ले. उन्होंने एक बार फिर से चेतावनी दी है कि आंदोलन खत्म नहीं होगा. चेतावनी भरे अंदाज में राकेश टिकैत बोले कि इसे शाहीन बाग का आंदोलन न समझा जाए

26 मई को काला दिवस

आपको बता दें कि 26 मई को किसान काला दिवस मनाने जा रहे हैं. आंदोलन को 6 महीने पूरे होने पर काला दिवस मनाया जा रहा है.जिसके चलते आंदोलन स्थल से लेकर किसान अपने घरों और ट्रैक्टर पर काला झंडा फहराएंगे. कृषि कानून को वापस किए जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाए जाने की मांग करते हुए सरकार का पुतला दहन करेंगे.कार्यक्रम का सभी लोग अपनी फेसबुक पर लाइव करेंगे.फोटो लेंगे और दो-दो मिनट के वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर भेजे जाएंगे.सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज विधानसभा में दमोह विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में निर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को सदस्यता की शपथ दिलाई

No comments

Saturday, May 22, 2021

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज विधानसभा में दमोह विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में निर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को सदस्यता की  शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, कांग्रेस दल के सचेतक गोविंद सिंह लहार सहित विधायक और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा के प्रमुख सचिव ए. पी.सिंह ने किया।

Rewa Times Now

सोनिया गांधी ने पीएम को लिखा पत्र कहा, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को नवोदय स्कूल में मिले फ्री शिक्षा

No comments

Thursday, May 20, 2021



नई दिल्ली 


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उन बच्चों को नवोदय विद्यालय में मुफ्त शिक्षा देने पर विचार करने का अनुरोध किया, जिन्होंने अपने माता-पिता या परिवार के कमाने वाले सदस्य को खो दिया है

सोनिया गांधी ने अपने पत्र में कहा कि पूरे देश में 661 नवोदय विद्यालय है, जिनमें उन पीड़ित बच्चों की पढ़ाई करवाई जा सकती है और उनका भविष्य संवारा जा सकता है, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता पिता या घर के कमाने वाले सदस्य को खोया है

''शिवराज जी आप इस 'नर पिशाच' आकाश दुबे को पहचानते हैं ना'' ?

No comments

Sunday, May 16, 2021

Rewa Times Now

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पुलिस ने आकाश दुबे नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर निशाना साधा है, दिग्विजय सिंह ने सीएम के साथ आकाश दुबे की फोटो भी शेयर की है

भोपाल


मध्य प्रदेश में कोरोना के कहर के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी शुरू हो गई थी.इसे देखते हुए सीएम शिवराज ने ऐसे आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन आकाश दुबे की गिरफ्तारी के बाद राजनीति हलचल तेज हो गई

दिग्विजय सिंह ने सीएम पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ आरोपी आकाश दुबे की फोटो शेयर की है ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा है

शिवराज जी आप इस “नर पिशाच”आकाश दुबे को पहचानते हैं ना? देखते हैं आप क्या कार्रवाई करते हैं स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र का उत्तर नहीं दिया-दिग्विजय सिंह

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने ऑक्सीजन की कमी और उसमें हो रही कालाबाज़ारी का विषय राज्य सभा में 16/09/20 को उठाया था. उस समय स्वास्थ्य मंत्री जी ने इसे संज्ञान में नहीं लिया.मैंने फिर 17/09/2020 को उन्हें पत्र लिखा, वह मैंने फ़ेसबुक पर डाला अवश्य पढ़ें. पत्र का उत्तर नहीं मिला।
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo