Responsive Ad Slot

Latest

latest

दिलचस्प है कुमार गौरव और संजय दत्त की बहन की लव स्टोरी

Wednesday, May 12, 2021

/ by REWA TIMES NOW

नई दिल्ली। बॉलीवुड में की ऐसे सितारे हैं जिन्होंने पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों जगह बना ली थी। लेकिन पहली फिल्म के बाद उन्हें सफलता नहीं मिली और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गए। इस लिस्ट में एक्टर कुमार गौरव का भी नाम शामिल है। उन्होंने साल 1981 में फिल्म 'लव स्टोरी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म के बाद कुमार गौरव रातों-रात स्टार बन गए थे। लोगों को बॉलीवुड को नया सुपरस्टार मिल गया है। लेकिन उनका स्टारडम ज्यादा वक्त तक नहीं चला। कुमार गौरव का फिल्मी करियर भले ही ज्यादा न चला हो लेकिन उनकी लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती है।

रीमा से होने वाली थी शादी
आज कुमार गौरव संजय दत्त के जीजा लगते हैं। उन्होंने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की है। लेकिन नम्रता से पहले कुमार गौरव की शादी राज कपूर की बेटी रीमा कपूर से होने वाली थी।

विजयता के कारण रीमा से टूटा रिश्ता
दरअसल, राज कपूर और राजेंद्र कुमार काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। कुमार गौरव की पहली फिल्म की सफलता से राज कपूर काफी प्रभावित हुए थे। ऐसे में वह कुमार गौरव को अपना दामाद बनाना चाहते थे। कुमार गौरव और रीमा कपूर भी राजी हो गए। जिसके बाद दोनों की सगाई हो गई। लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। खबरों के मुताबिक, दोनों का रिश्ता टूटने के पीछे एक्ट्रेस विजयता पंडित थीं। उन्होंने फिल्म 'लव स्टोरी' में कुमार गौरव के साथ काम किया था। जिसके बाद से दोनों की अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। फिल्म के बाद दोनों को पार्टी और पब्लिक प्लेस में साथ-साथ देखा जाने लगा। जब रीमा के पास ये खबरें पहुंची तो उन्होंने कुमार गौरव से अपना रिश्ता तोड़ दिया।

राजेंद्र कुमार के कारण टूटा रिश्ता
खबरों की मानें तो कुमार गौरव और विजयता पंडित एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन इस रिश्ते को राजेंद्र कुमार ने मंजूरी नहीं दी। वो विजयता को अपनी बहू नहीं बनाना चाहते थे। जिसके बाद ये रिश्ता खत्म हो गया। उसके बाद कुमार गौरव का नाम संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से जुड़ा। नम्रता उन्हें काफी पसंद करती थीं। दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1984 में शादी कर ली। अब कुमार गौरव फिल्मों से पूरी तरह गायब हो चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hlgIcG
https://ift.tt/3bgbZFd

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo