रीवा/मध्यप्रदेश
जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी के पास पुलिसकर्मियों पर किसानों के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है.बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सब्जी किसानों पर कार्रवाई की है. जिनके पास से सब्जियां भी जब्त की गई हैं.आरोप है कि, कार्रवाई के तहत किसानों को किसी भी प्रकार की कोई रसीद नहीं दी गई.इस दौरान पुलिसकर्मियों को सब्जियों पर लात भी मारते देखा गया. जिसका वीडियो भी सामने आया है.दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि, किसान जहरीली सब्जी बेच रहे थे इसलिए उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है
सब्जी किसानों पर पुलिस की कार्रवाई
कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए रीवा जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है. जिसके तहत लॉक डाउन का पालन कराने पुलिस सड़कों पर नजर आ रही है. ऐसे में खाकी वर्दी की कुछ अमानवीय तस्वीर भी देखने को मिल रही है. यहां पुलिसकर्मी किसानों से जबरन सब्जी लेते दिखे. चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया मंडी के पास की यह घटना बताई जा रही है
पुलिस पर सब्जी लूटने के आरोप लगाए
किसानों ने पुलिसकर्मियों पर सब्जी लूटने के आरोप लगाए हैं.उनका कहना है कि सब्जी जब्त करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कोई रसीद भी नहीं दी. जिससे कि बाद में वह अपने सामान को छुड़ा सकें. वहीं पुलिस के द्वारा सब्जी किसानों के साथ मारपीट के भी आरोप सामने आए हैं. किसानों की माने, तो कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम में सब्जियों पर लात मारी और वहां खड़े वाहन की हवा भी निकाल दी. जिसका वीडियो भी सामने आया है
एसपी बता रहे सब्जियों को जहरीली
कार्रवाई के दौरान एसपी राकेश कुमार सिंह ने कहा की ताजी सब्जी खाने की लालच में लोग जहरीली सब्जी खरीदने के लिए भीड़ एकत्रित करते हैं.सब्जियों को किस तरह से तैयार किया जा रहा है. इसका लोगो को कुछ पता नहीं है.और यह जितनी भी सब्जियां है सभी जहरीली हैं इन सब्जियों का आकार बढ़ाने के लिए जहरीले रसायनों का उपयोग किया जाता है.इसके साथ ही सब्जी दुकानों में भीड़ एकत्रित कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है.एसपी ने कहा कि शहर में तो कोरोना कंट्रोल हो रहा है, लेकिन गांवों इसका प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है. फिलहाल सब्जियों की जांच कराई जा रही है कि वह जहरीली है या नहीं।
No comments
Post a Comment