
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचाई हुई है। रोजाना लाखों लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोग काल का ग्रास बन रहे हैं। लोग काफी तकलीफों से गुजर रहे हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे भी हैं, जो संकट के इस समय में लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर फैंस से खास अभियानों में मदद करने की अपील कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो चुपचाप बिना किसी को बताए इस महामारी में लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे ही एक रियल हीरो के बारे में बॉलीवुड के स्टार सोनू सूद ने बताया है। यह एक भारतीय क्रिकेटर है, जो आईपीएल 2021 मे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आए थे। इस खिलाड़ी का नाम कर्ण शर्मा हैं। बता दें कि सोनू सूद भी कोरोना की शुरुआत से ही लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।
सोनू सूद ने किया खुलासा
सोनू सूद इस संकट के समय में देश के लोगों की हरसंभसव मदद कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि एक क्रिकेटर भी इस सकंट के समय में उनके अभियान में उनकी मदद कर रहा है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए बताया कि महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी कर्ण शर्मा उनके अभियान में लगातार उनकी मदद करता आ रहा है। सोनू सूद ने कर्ण शर्मा को उनके अभियान में मदद करने के लिए धन्यवाद भी कहा।
यह भी पढ़ें— धोनी के टिप्स से मिली महिला क्रिकेटर इंद्राणी को सफलता, अब इंग्लैंड दौरे पर आजमाएंगी उनके टिप्स

नेक काम में साथ देने के लिए सोनू ने कहा शुक्रिया
सोनू सूद ने एक ट्वीट में जानकारी देते हुए बताया कि चेन्नई के कर्ण शर्मा कोरोना के खिलाफ उनकी लड़ाई में लगातार साथ दे रहे हैं। सोनू ने ट्वीट में लिखा कि सोनू सूद फाउंडेशन में आपके निरंतर समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया भाई। साथ ही उन्होंने लिखा कि कर्ण शर्मा ने एक बार फिर देश के युवाओं को प्रेरित किया है और उनके जैसे लोग इस दुनिश को खूबसूरत जगह बनाते हैं। वहीं कर्ण शर्मा ने जवाब देते हुए सोनू सूद को देश का रियल हीरो बताया। वहीं इस खुलासे के बाद फैंस भी कर्ण शर्मा के मुरीद हो गए। फैंस कर्ण शर्मा की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें— क्रिकेटर कुलदीप यादव के वैक्सीनेशन विवाद पर लगा विराम, अस्पताल में लगी वैक्सीन की पहली डोज
कई क्रिकेटर्स कर रहे हैं मदद
बता दें कि कर्ण शर्मा के अलावा कई अन्य भारतीय क्रिकेटर्स भी कोरोना के इस संकट के समय देश के लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए एक अभियान के तहत 11 करोड़ रुपए इकट्ठा किए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से भी मदद की गई। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने भी कोरोना पीड़ितों और उनके परिवारों को फ्री में खाना उपलब्ध कराया है। कुछ विदेशी क्रिकेटर्स भी संकट के इस समय में भारत की सहायता कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f1VpLE
https://ift.tt/3wbsCd4
No comments
Post a Comment