
रीवा। पत्नी को जहर पिलाकर उसकी हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने एक दोस्त के माध्यम से दर्ज मामले की जानकारी लेने आया था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था जिस पर उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
दिसम्बर माह में हत्या कर हुआ था फरार
समान थाने के बाणसागर कालोनी निवासी साधना त्रिपाठी पति विवेक को 26 दिसम्बर 2020 की शाम पति जहर जबरदस्ती मुंह दबाकर जहर पिला कर फरार हो गया था। उनकी बेटी महिला को अस्पताल लेकर आई जहां दो दिन बाद उन्होंने दमतोड़ दिया। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 13 फरवरी को आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। रविवार को आरोपी दर्ज मामले की जानकारी लेने के लिए रीवा आया था। जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और उसने घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से हुई पूछताछ
पुलिस ने थाने लाकर उससे पूछताछ की तो आरोपी द्वारा दी गई जानकारी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर काफी समय से उनके बीच विवाद चल रहा था। 20 दिसम्बर को वह अपने गांव से पत्नी के पास आया था। घटना दिनांक को वह पत्नी व बेटे का इलाज करवाने भी ले गया था लेकिन रात में फिर उनके बीच विवाद हो गया और आरोपी ने महिला को जहर पिला दिया। उसने जहर की शीशी पहले से ही खरीदकर जेब में रखी थी। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
शादी के बाद से ही चल रहा था विवाद
दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। इस पर पति ने अपने गृह जिले प्रतापगढ़ उ.प्र. में तलाक के लिए केश लगाया था और रीवा में महिला ने गुजारा भत्ता के लिए केश लगाया था। वर्ष 2012 से 2018 तक दोनों अलग रहते थे लेकिन बाद में रीवा न्यायालय ने काऊंसलिंग के बाद दोनों को एक साथ रहने का आदेश दिया जिसके बाद वे एक साथ तो रहने लगे लेकिन विवाद कम नहीं हुए। आरोपी अक्सर पत्नी पर चारित्रिक लांछन लगाता था। फलस्वरूप एक साथ रहते हुए भी दोनों अलग-अलग ही रहते थे।
पत्नी के मरने के बाद आई डीएनए रिपोर्ट, आरोपी का ही था बेटा
उक्त आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उसने न्यायालय में बेटे को अपनी संतान मानने से इंकार कर दिया था। इस बात की पुष्टि के लिए न्यायालय ने आरोपी से बच्चे का डीएनए परीक्षण कराया था लेकिन उसने रिपोर्ट आने का इंतजार भी नहीं किया और उससे पहले ही इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया। उसके मरने के बाद डीएनए रिपोर्ट आई जिसमें बेटा उसी की संतान था।
जेल भेजा गया आरोपी
आरोपी ने पत्नी को जहर पिलाकर हत्या कर फरार हो गया था जिस पर इनाम घोषित था। आरोपी रीवा आया हुआ था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था और न्यायालय में भी उसने तलाक के लिए आवेदन लगाया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
सुनील कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी समान
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fgylZt
https://ift.tt/349obDM
No comments
Post a Comment