Responsive Ad Slot

Latest

latest

REET 2021 Exam Postponed: रीट भर्ती परीक्षा एक बार फिर से स्थगित! यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Wednesday, May 12, 2021

/ by REWA TIMES NOW

REET 2021 Exam Postponed: राजस्थान सरकार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए REET 2021 Exam को एक बार फिर से स्थगित करने का विचार कर रही है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन 20 जून 2021 को किया जाना प्रस्तावित था। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी है कि 20 जून को परीक्षा का आयोजन कर पाना संभव नहीं है। राजस्थान में कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लॉकडाउन भी लगाया गया है। कोरोना के चलते बोर्ड परीक्षा और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी स्थगित की जा चुकी हैं।

परीक्षा स्थगित होने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि कोरोना काल व ईडब्ल्यूएस आरक्षण की वजह से यह परीक्षा जून महीने में आयोजित नहीं की जा सकेगी। वर्तमान में सरकार पूरी तरह से कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रयास कर रही है। REET 2021 Exam का आयोजन तभी हो पाएगा जब कोरोना संक्रमण के मामलों पर नियंत्रण की स्थिति आ जाएगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) द्वारा परीक्षा आयोजन को लेकर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर रीट भर्ती परीक्षा स्थगित करने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। अभी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Read More: सहकारी प्रशिक्षण संस्थान में फैकल्टी के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा को दूसरी बाद स्थगित किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार रीट परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल, 2021 को किया जाना था। कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित किए जाने के साथ ही रीट भर्ती परीक्षा को भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया था।

Read More: एलडीसी और एमटीएस सहित अन्य पदों के लिए निकली वैकेंसी, आवेदन जल्द होंगे शुरू

सरकार ने राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 31000 पदों पर भर्ती के लिए REET 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया था। प्रदेश में यह परीक्षा 2 वर्ष बाद आयोजित की जाएगी। आवेदन कर चुके उम्मीदवार अब राजस्थान सरकार से मांग कर रहे हैं कि पदों की संख्या को बढ़ाकर 50 हजार किया जाए। इसके लिए युवाओं ने सोशल मीडिया पर मुहीम भी चला दी है।

Web Title: Sarkari Result: Once again REET 2021 Exam Postponed



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QeZen4
https://ift.tt/3y5z8Uv

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo