Responsive Ad Slot

Latest

latest

रीवा कमिश्नर ने की अन्तरराज्यीय बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों की समीक्षा

Thursday, June 10, 2021

/ by REWA TIMES NOW


रीवा

अंतर्राज्यीय बाढ़ नियंत्रण संबंधी बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्ट्रेट के एनआइसी कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में रीवा संभाग तथा उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर संभाग के अधिकारी शामिल रहे। बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने कहा कि आपसी समन्वय और संवाद से ही बाढ़ की विभीषिका रुकेगी।

वर्षा तथा बाढ़ से जुड़ी हर महत्वपूर्ण सूचना का दोनों राज्यों के अधिकारी तत्परता से आदान-प्रदान करें। सही समय पर यदि सूचना मिलेगी तो बाढ़ की विभीषिका को हम सीमित करने में सफल होंगे हमें उत्तरप्रदेश के किसान भाईयों के लिए सिंचाई जल के पर्याप्त भण्डारण के साथ त्योंथर क्षेत्र की आम जनता को बाढ़ की विभीषिका से बचाना भी है मिर्जापुर के कमिश्नर योगेश्वर मिश्र ने कहा कि प्राकृतिक आपदा का मामला राज्यों की सीमा से बंधा नही है दोनों राज्यों के अधिकारी समन्वय से बाढ़ के संकट को रोकने के लिए प्रयास करेंगे। रीवा के अधिकारियों को उत्तरप्रदेश के अधिकारियों का हमेशा पूरा सहयोग मिलेगा

व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि दोनों राज्यों के अधिकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया है। इस ग्रुप में 15 जून के बाद प्रतिदिन आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान हो। वर्षा की स्थिति, बांधों के जल स्तर तथा नदियों में पानी की आवक के संबंध में हर समय सूचनाओं का आदान-प्रदान हो। विगत कई वर्षों में दोनों राज्यों के अधिकारियों ने बेहतरीन समन्वय से काम किया है। बांधों में जल प्रवाह के उचित प्रबंधन से उत्तरप्रदेश के अधिकारियों ने कई बार त्योंथर क्षेत्र को बाढ़ से बचाया है। इसके लिए हम सब बहुत आभारी हैं। ऐसा ही समन्वय और सहयोग निरंतर रहेगा तो हम बाढ़ की विभीषिका को नियंत्रित करने में सफल होंगे। समय पर सूचना मिलने से जनहानि को रोका जा सकेगा

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo