Rewa/गुढ़-मनिकवार
वैसे भी वर्तमान समय में भीषण गर्मीं पड़नें के कारण लोगों का जीवन अस्त-ब्यस्त है तो दूसरी तरफ मनिकवार बिजली विभाग सब-स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा अघोंषित बिजली कटौती से जन-मानस परेशान हो चुका है।एक दिन दो दिन की बात हो तो माना जा सकता है कि कोई कारण पड़ गया होगा इसलिए बिजली नहीं है किन्तु विगत एक माह से दिन-रात बिजली बिभाग के जिम्मेंदार लोगों द्वारा आँख-मिचौली का खेल खेला जा रहा है।बिजली प्रदाय की कोई समय सारणी ही निश्चित है कि कितनें बजे से कितनें बजे तक बिजली प्रदान की जाएगी।एक तरफ कोरोना महामारी का दंश झेलते-झेलते आम जनता मानसिक रूप से कमजोर व परेशान हो चुकी है।कोरोना महामारी के प्रकोप से बचे लोगों की जान बिजली बिभाग के तानाशाह कर्मचारियों की मनमर्जी के कारण गर्मीं से छटपटा कर जरूर चली जाएगी।
क्या बिजली प्रदान करनें की कोई समय सारणी नहीं तय की गयी है ???
क्या बिजली बिभाग में कोई जिम्मेंदार अधिकारी नहीं है जो अघोंषित बिजली का कारण सार्वजनिक कर सके ???
No comments
Post a Comment