Responsive Ad Slot

Latest

latest

रीवा - ऐन वक्त पर पहुंचे अधिकारी।नाबालिक बालिका की शादी में लगी रोक।

Sunday, June 6, 2021

/ by REWA TIMES NOW

विधि विरुद्ध नाबालिग बालिका की होने जा  रही शादी की जानकारी मिलते ही महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी को सूचना प्राप्त हुई थी। जिसे महिला बाल विकास अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसकी जानकारी मिलते ही कार्यपालिक दंडाधिकारी नायब तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले सहित पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचकर विवाह होने से पहले ही रोक लगाते हुए बेटी पक्ष को अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने तक बाराती बारात लेकर नहीं पहुंचे थे। बालिका पक्ष के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वासन दिया कि विधि विरुद्ध नाबालिक बालिका की शादी नहीं करेंगे। कुछ इस तरह का वैवाहिक आयोजन जिले के  नईगढ़ी जनपद एवं तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्र गढ़ के सिगटी गांव में बीती रात होने जा रहा था।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo