Responsive Ad Slot

Latest

latest

रीवा-गुढ़/ पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्र व्यापी धरना कार्यक्रम गुढ़ में संम्पन्न।।

Friday, June 11, 2021

/ by REWA TIMES NOW

रीवा-गुढ़ 11/6/021पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्र व्यापी धरना कार्यक्रम गुढ़ में संम्पन्न।। 

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार, आज दिनांक 11/6/021 को जिले के गुढ़ नगर के अंन्दर संचालित कृष्णा फीलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप मे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओ द्वारा मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के कारण धरना दिया गया। 

आज देश जहाँ कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं देश की जनता पेट्रोल डीजल और खाद्य तेल जिसमे सरसो का तेल, मीठा तेल, की कीमतें भी आसमान छू रही है आज समूचे भारत मे मोदी सरकार के खिलाफ घोर आक्रोश है और जनता अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आतुर है, ठीक यही स्थिति मध्य प्रदेश में बैठी मामा की सरकार भी अपने तानाशाही रवैए के लिए सुर्खिया बटोर रही है, कांग्रेस पार्टी की माग है पेट्रोल डीजल की कीमत को कम किया जाय इसी माग को लेकर आज पार्टी ने समूचे देश में धरना दिया, वही आज गुढ़ पेट्रोल पंप मे भी कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा सुबह 11 बजे से दिया गया धरना देने वालो मे सर्व श्री सुरेन्द्र पाठक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, गोवर्धन पायाशी जी बाबा, श्रीमती अर्चना त्रिपाठी प्रदेश मंत्री महिला कांग्रेस, सुशील दुबे जिला महामंत्री संगठन किसान कांग्रेस, सुभाष मिश्रा किसान ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदीप त्रिपाठी मंडलम अध्यक्ष, सर्वेश उपाध्याय, त्रिनेत्र उपाध्याय, रती लाल कोल, मोहनलाल दुबे, दिनेश पाण्डेय, पार्षद वार्ड 15, जयराम कुशवाहा, जोखूलाल पटेल, अमृतलाल, जगदीश गौतिया पार्षद, इत्यादि कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo