Responsive Ad Slot

Latest

latest

REWA-घर के अंदर घुसकर चोरी करने वाले बदमाश को सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार चोरी गया मसरूका किया बरामद

Saturday, June 5, 2021

/ by REWA TIMES NOW




दिनांक 02.06.2021 की रात्रि गुढ़ चौराहा बासिनपुरवा निवासी मुकेश यादव के घर के अंदर घुसकर अज्ञात बदमाश द्वारा घरेलू सामान की चोरी करनें की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रीवा में अपराध क्रमांक 390/2021 धारा 457,380 ता.हि. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रीवा निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली की शातिर बदमाश/चोर रजनीश उर्फ गोलू पिता रामनरेश मिश्रा उम्र 23 साल निवासी गोमती चौराहे के पास गोविंदगढ़ हाल पाण्डेन टोला रीवा थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा का घटना दिनांक को रात्रि में घटना स्थल के आसपास घूमता पाया गया है, सूचना के आधार पर निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक रीवा श्री राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्री शिवकुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में पाण्डेन टोला हज़ारी चौराहा के पास पुलिस टीम के साथ दविश देकर संदिग्ध रजनीश उर्फ गोलू पिता रामनरेश मिश्रा उम्र 23 साल निवासी गोमती चौराहे के पास गोविंदगढ़ हाल पाण्डेन टोला रीवा थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूंछतांछ की गयी जो बदमाश द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया।आरोपी की निशादेही पर घटना में चोरी गया मसरूका बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार सुदा बदमाश शातिर आदतन अपराधी है जिसके बिरूद्ध थाना सिटी कोतवाली रीवा में पूर्व से 06 अपराध चोरी,नकबजनी, अबैध शराब तस्करी जैसे दर्ज हैं।
*गिरफ्तार आरोपी :—* रजनीश उर्फ गोलू पिता रामनरेश मिश्रा उम्र 23 साल निवासी गोमती चौराहे के पास गोविंदगढ़ हाल पाण्डेन टोला रीवा थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा
*प्रमुख भूमिका :—* निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार, ASI अशरफ़ अली


 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo