रीवा:- अपनी सहूलियत के लिए यातायात पुलिस ने बढ़ाई आम लोगों की मुसीबत, मार्तंड स्कूल रोड पर नहीं हटाए बैरिकेट्स, लगता है भीषण जाम, लॉकडाउन में व्यवस्था के लिए लगाया गया था बेरिकेट्स। लॉकडाउन खुलने के बाद भी वन वे ट्रैफिक से गुजर रहे दोनों ओर से वाहन। कंट्रोल रूम के सामने हर 10 मिनट में लगता है भीषण जाम। वाहन चेकिंग के लिए यातायात पुलिस ने बंद कर रखा है मार्ग। एक तरफ तो पुलिस कोरोना वायरस रोकने के लिए जागरूकता फैलाने का दम भर रही है तो दूसरी ओर भीड़ भाड़ एकत्र कर संक्रमण को न्योता दे रही है। यातायात पुलिस की यह समझदारी अभी कितने दिन चलेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। अनलॉक के बाद सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है और सिंगल रोड का ट्रैफिक जाम का कारण बन रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments
Post a Comment