Responsive Ad Slot

Latest

latest

WTC फाइनल: भारतीय टीम 217 रनों पर ऑलआउट

Sunday, June 20, 2021

/ by REWA TIMES NOW
WTC फाइनल: भारतीय टीम 217 रनों पर ऑलआउट

साउथैम्पटन

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां द रोज बाउल में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 217 रनों का स्कोर बनाया. बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर से शुरू हुआ. भारतीय टीम ने लंच तक सात विकेट पर 211 रन बना लिए थे. लेकिन लंच के बाद पूरी टीम 92.1 ओवर में 217 रनों पर सिमट गई

टीम इंडिया के लिए उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 117 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 132 गेंदों पर एक चौके के सहारे 44 रन बनाए.वहीं, रोहित शर्मा ने 34, शुभमन गिल ने 28, रविचंद्रन अश्विन ने 22, रवींद्र जडेजा ने 15, चेतेश्वर पुजारा ने आठ, ऋषभ पंत ने चार, इशांत शर्मा ने चार और मोहम्मद शमी ने नाबाद चार रन बनाए.

जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए.न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन को पांच विकेट और नील वेगनर और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट लिया जबकि टिम साउदी एक विकेट मिला

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo