Responsive Ad Slot

Latest

latest

बिछिया थाना प्रभारी ने महिला अपराध को गंभीरता से लेते हुए अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को नेपाल बॉर्डर से किया 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Wednesday, July 21, 2021

/ by REWA TIMES NOW

 


बिछिया थाना प्रभारी ने महिला अपराध को गंभीरता से लेते हुए अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को नेपाल बॉर्डर

 से किया 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

आरोपी के द्वारा महिला का वीडियो बनाकर उसके घर व रिश्तेदारों को वायरल करने की दी जा रही थी धमकी

आरोपी सद्दाम खान महिला से फेसबुक में दोस्ती करके महिला का वीडियो कॉलिंग के माध्यम से वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

बिछिया थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने उसके निकम्मे इरादों पर फेर दिया पानी नेपाल बॉर्डर से दबोच कर लाए रीवा लगातार 24 घंटे तक चला बिछिया थाना प्रभारी का मिशन

रीवा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के निर्देश में थाना प्रभारी बिछिया जगदीश सिंह ठाकुर एवं स्टाफ के द्वारा फरियादी महिला को मोबाइल पर अश्लील वीडियो क्लिप भेजकर परेशान करने वाले युवक को नेपाल वार्डर से पकड़ा गया। थाना प्रभारी बिछिया जगदीश सिंह ठाकुर द्वारा महिला अपराध को गंभीरता से लेते हुए फेसबुक एवं लाईव चेट के जरिए दोस्ती कर महिला को आरोपी सद्दाम हुसैन पिता शम्साद हुसैन उम्र 27 वर्ष निवासी कश्या बाजार जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश को महिला की शिकायत पर 24 घण्टे के अन्दर नेपाल वार्डर से पकड़कर रीवा लाया गया। आपको बता दें कि आरोपी सद्दाम खांन सऊदी अरब से यूपी का युवक रीवा की महिला को अश्लील एसएमएस वीडियो भेजकर कर रहा था ब्लैकमेल विगत दिनों बिछिया थाने में युवती ने दर्ज कराई थी युवक के ऊपर एफ आई आर फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी


No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo