Responsive Ad Slot

Latest

latest

विकास की गंगा में बह गए गरीबों के आशियाने आधा सैकड़ा से अधिक परिवार फरियाद लेकर पहुंचा पूर्व मंत्री के घर।

Friday, July 9, 2021

/ by REWA TIMES NOW

पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल के घर बीती रात आधा सैकड़ा परिवार बेघर होने के बाद फरियाद लेकर पहुंचा है 


फरियादियों का कहना है कि वह गुलाब नगर के पास झुग्गी झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं जहां बीते दिवस पानी गिरने के साथ ही उनके सामान पानी में कागज की नाव की तरह बह गए और उनकी  झोपड़ियां पानी में समाहित हो गई

 पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल के घर फरियाद लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार के द्वारा क्रश पाइप सड़क में डाल दी गई है और जैसे ही पानी गिरा उस पाइप का पूरा पानी झुग्गी झोपड़ी में तबाही मचा कर निकल गया अब वह बेघर हो चुके हैं

अब इस बारिश में इन गरीब परिवार के सामने खाने-पीने की समस्या खड़ी हो चुकी है अपनी फरियाद लेकर  बाल बच्चों के साथ गुलाब नगर के आशियाना गार्डन के पास बसने वाला परिवार पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल के घर फरियाद लेकर पहुंचा था जहां उन्हें क्या जवाब मिला आइए सुनते हैं इनकी जुबानी

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo