Responsive Ad Slot

Latest

latest

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा सत्र से पहले मिल सकती है कर्मचारियों को वेतनवृद्धि की सौगात

Monday, July 19, 2021

/ by REWA TIMES NOW
मध्‍य प्रदेश में विधानसभा सत्र से पहले मिल सकती है कर्मचारियों को वेतनवृद्धि की सौगात
प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए राज्य सरकार विधानसभा सत्र से पहले महंगाई भत्ता (डीए) एवं वेतनवृद्धि की सौगात दे सकती है। इसके लिए मंत्रालय स्तर पर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता और डीए के प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं, जिन पर विधानसभा सत्र ( 9 से 12 अगस्त) शुरू होने के ठीक पहले निर्णय लिया जा सकता है। ज्यादा उम्मीद दो वेतनवृद्धि दिए जाने की है। क्योंकि उसमें सरकार के महज 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo