Responsive Ad Slot

Latest

latest

बड़ाछ ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को जनपद सीईओ जवा का मिला संरक्षण,पंचायत को बना दिया भ्रष्ट्राचार का गढ़

Monday, July 19, 2021

/ by REWA TIMES NOW
बड़ाछ ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक को जनपद सीईओ जवा का मिला संरक्षण,पंचायत को बना दिया भ्रष्ट्राचार का गढ़
 
जाँच प्रतिवेदन जिला पंचायत पहुचनें के बावजूद भी आज तक नही हुई कोई कार्यवाही
आम जनता द्वारा रोजगार सहायक की भष्ट्राचार की शिकायत पर जिला प्रसासन डाल रहा है पर्दा

रीवा-जवा -:

जवा जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत बडाछ मे रोजगार सहायक ज्योतिराज त्रिपाठी द्वारा जमकर भष्ट्राचार मचाया गया है जिसकी शिकायत ग्रामीणों नें जनपद सीईओ से की थी जिस पर जनपद सीईओ नें स्थल का निरीक्षण कर मामले को रफा दफा कर दिया तथा जनपद से जाच प्रतिवेदन जिला पंचायत को भेजा गया लेकिन आज तक जिला पंचायत से कोई कार्यवाही नही की गयी जिससे अब जिला प्रसासन की कार्य शैली पर प्रश्नचिन्ह खडा हो रहा है तथा हद तो तब हो गयी जब पीएम आवास मेंड़ बंधान खेत तालाब वृक्षारोपण आदि कार्यो में शासन की गाईड लाईन के विपरीत कार्य करने व अपनें सगे भाई संदीप त्रिपाठी के नाम पर खेत तालाब वृक्षारोपण व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओ का लाभ तक दे दिया गया वही अपने सगे संबधियो को पीएम आवास देकर बिना निर्माण कराये दूसरे अन्य भवनों की जियो टैग कर राशि का आहरण रोजगार सहायक द्वारा कर दिया गया वही प्रधानमंत्री आवास मे गाव के आपात्र लोगो को पीएम आवास का लाभ तक दे दिया गया जबकि सूची मे उनके उपर रहे नामो को आपात्र कर उनका नाम पीसीओ गुलजार की मदद से डिलीट भी करा दिया वही कुछ लोगो के पास पक्का मकान तथा वाहन होने के बवजूद उनको लाभ दे दिया गया है रोजगार सहायक द्वारा अपने पिता महेन्द्र त्रिपाठी के नाम दो जाब कार्ड पर रखना और दोनो जाब कार्ड में कार्य दिखाकर मजदूरी आहरित करना व सबसे महत्वपूर्ण बात एक ही तारीख पर एक समय में अपने पिता को दो जगह मजदूरी जारी करना जो सीधे 420 का प्रकरण सिद्ध करता है इन सब महत्वपूर्ण तथ्यो पर जनपद सीईओ अरूण भरद्वाज द्वारा पंचायत स्थल का निरीक्षण कर सभी कार्यो की जाच कर उनमे किसी भी प्रकार की गडबडी सिध्द न करना तथा जाच प्रतिवेदन रोजगार सहायक के पक्ष में बनाना जनपद सीईओ की कार्य शैली पर प्रश्नचिन्ह खडा करता है तथा जाच प्रतिवेदन जिला पंचायत जाने के बाद भी आज तक कोई ऐक्सन न होने से जनपद पंचायत व जिला पंचायत से आम जनता का विश्वास उठता नजर आ रहा है वही जवा जनपद सीईओ के चहेते रोजगार सहायक ज्योतिराज त्रिपाठी के अनैतिक कार्यो पर जिला प्रसासन द्वारा पर्दा डाल कर मामले को रफा दफा किया जा रहा है तथा ग्राम पंचायत बडाछ की सरपंच व ग्रमीण रोजगार सहायक के खिलाफ लगातार कई महीनो से शिकायत की जा रही है पर आज तक कोई कार्यवाही न होने से रोजगार सहायक का हौसला सातवे आसमान पर है जबकि ग्राम पंचायत की सरपंच बिटनिया साहू का कहना है कि कहा रोज़गार सहायक अपने भाई के खेत तलाब को बिना एस के कार्य करवाया जाना तथा रोज़गार सहायक ज्योतिराज त्रिपाठी द्वारा सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर करना इस बात को दर्शाता है कि रोजगार सहायक कितना दंबग प्रवृत्त का ब्यक्ति है अगर इन मामलों की सही तरीके से जाच हो जाये तो बडा भष्ट्राचार उजागर हो सकता है रोजगार सहायक द्वारा पद व पावर का धौंस भी ग्रामीणों को दिया जाता है लेकिन अब देखना ये है कि क्या रोज़गार सहायक पर जिला प्रसासन द्वारा कार्यवाही की जाती है या पंचायत मे रोजगार सहायक का आतंक यूँ ही जारी रहेगा।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo