Responsive Ad Slot

Latest

latest

Rewa News : महंगाई के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा सड़क किनारे खड़े होकर किया 2 घंटे प्रदर्शन।

Thursday, July 8, 2021

/ by REWA TIMES NOW

रीवा 8 जुलाई 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर डीजल पेट्रोल रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने संभागीय मुख्यालय रीवा कॉलेज चौराहे पर मास्क लगाकर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए सड़क के किनारे खड़े होकर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे बिना सड़क मार्ग जाम किए देश एवं जनहित में प्रदर्शन किया प्रदर्शन दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मीसाबंदी बृहस्पति सिंह रविदत्त सिंह भागवत प्रसाद पांडे रामायण सिंह गया प्रसाद मिश्रा शिवकुमार मिश्रा बाबा ओमनारायण सिंह रामजीत सिंह शिव सिंह इंद्रजीत सिंह संखू शोभनाथ कुशवाहा रविनंदन सिंह कामता प्रसाद शुक्ला भक्तप्रहलाद कुशवाहा तेजभान सिंह मिथिला सिंह ललित मिश्रा फौजी यदुवंश प्रताप सिंह अजय पांडे संतकुमार पटेल जयभान सिंह शिवपाल सिंह एड अभिषेक कुमार पटेल मोहम्मद आबिद राजू अनिल सिंह जवा जगदीश प्रसाद सोधिया रामनरेश सिंह सर्वेश सिंह विनोद मिश्रा विवेक पटेल रावेंद्र कुमार पटेल रामदेव सिंह धीरेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह मनीष सिंह विनोद पटेल सत्येंद्र सिंह शेखर सिंह नरेंद्र पाठक सुग्रीव सिंह मोहम्मद रहीस खान विशेषर साहू राम शिरोमणि सिंह संतोष पटेल अखिलेश पटेल आदि उपस्थित रहे किसान नेताओं ने कहा कि देश में बैठी जन विरोधी मोदी हुकूमत प्रत्येक क्षेत्र में फेल हो चुकी है देश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस की कीमतों पर बेतहाशा वृद्धि से देशवासियों की आर्थिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है देश की अधिकांश आबादी के पास रोजी रोटी का संकट है पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा वृद्धि से देश की हर वस्तु महंगी हो गई है डीजल की महंगाई से किसान के पास खेती का बड़ा संकट है किसान के अनाज की कीमत जस की तस है देश में बैठी लूली बहरी अंधी सरकार तानाशाही पर आमादा है उसे सिर्फ कुर्सी की चिंता है उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जुटी हुई है अभी हाल ही में कोरोना महामारी से सरकार की लापरवाही के चलते लाखों लोगों की मौतें हुई इसी तरह दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में 500 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं लेकिन यह सरकार सत्ता पर काबिज होने देश की अथाह संपत्ति पानी की तरह बहा रही है देश एवं देशवासियों से इसका कोई लेना देना नहीं है संयुक्त किसान मोर्चा सरकार के खिलाफ अब हर स्तर की लड़ाई लड़ेगा

187बें दिन किसान धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में जारी रहा धरना

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 187बें दिन ग्राम बिहरा में किसान धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में  दिया गया धरना धरने में कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन जारी रहा धरने में प्रमुख रूप से किसान मनीष सिंह विकास सिंह रामभान सिंह इंद्रपाल सिंह रामकिशोर सिंह आदि उपस्थित रहे धरना दे रहे किसानों ने कहा कि मोदी हुकूमत चाहे जितने हथकंडे अपना ले किसान अब पीछे हटने वाला नहीं है बिल वापसी के बाद ही घर वापसी करेगा

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo