Responsive Ad Slot

Latest

latest

Rewa News: वसूली राशि न जमा किये जाने पर 31 पूर्व सरपंचो से भू-राजस्व वसूली एवं 05 सचिवो के वेतन से वसूली के आदेश जारी

Saturday, July 10, 2021

/ by REWA TIMES NOW

ग्राम पंचायतो में वित्तीय अनियमित्ता पाये जाने एवं वसूली राशि न जमा करने पर सरपंच एवं सचिवो पर राशि 7633357 की वसूली कार्यवाही
 
रीवा- न्यायालय कलेक्टर रीवा द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में वित्तीय अनियमित्ता संबंधी प्रकरणो में म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत वसूली आदेश पारित किया गया था। संबंधित पंचायत सचिवो को वसूली राशि जमा किये जाने हेतु पत्र जारी किये गये थे। सूचना पत्र जारी किये जाने के उपरान्त भी सचिवो द्वारा वसूली राशि जमा न किये जाने के पश्चात म.प्र. पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत राशि वसूली की नोटिस जारी कर तामील करायी गयी। तामीली सूचना दिये जाने के उपरान्त भी सचिवो द्वारा न तो राशि जमा की गयी न ही किसी प्रकार का जवाब/वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।

अतः स्वप्निल वानखडे आईएएस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा जारी आदेश में वसूली की राशि संबंधित के वेतन से वसूल किये जाने के निर्देश  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को जारी किये गये। निम्नानुसार रामविहारी विश्वकर्मा सचिव ग्राम पंचायत टंगहा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 566687 रोशन लाल पाण्डेय सचिव ग्राम पंचायत अंजोरा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 154509 हरिकृष्ण नारायण पाण्डेय सचिव ग्राम पंचायत शुकुलगंवा जनपद पंचायत रीवा वसूली राशि 371000 राजेश मिश्रा बर्खात सचिव तत्कालीन ग्राम पंचायत सोहर्वा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 25000 एवं स्व. श्यामाकान्त सचिव तत्कालीन ग्राम पंचायत अमाव जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 471954 के वारिश से वसूली एवं अन्य सचिवो के वेतन भुगतान से वसूली की किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। जिसमें प्रथम किस्त में कुल राशि का न्यूनतम 50 प्रतिशत एक मुस्त डी.डी. के माध्यम से शेष राशि सचिव के मासिक वेतन का 50 प्रतिशत कटौती कर वसूल की जावे एवम वसूली पूर्ण होने तक वित्तीय अधिकार नही प्रदान किये जाएंगे। 

 उपरोक्तानुसार म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सुनवाई की जाकर धारा 92 के तहत पूर्व सरपंचो को वसूली आदेश पारित किया गया था। सूचना पत्रो के तामीली के पश्चात भी तत्कालीन सरपंचो द्वारा राशि जमा न किये जाने की स्थिति में निम्नानुसार विजय कुशवाहा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मझिगंवा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 102740 रतन देवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अमाव जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 224000 छग्गूलाल कोरी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अमाव जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 247954 शिवदुलारे यादव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गंगतीरा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 17428 कमलेश कुमारी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत टंगहा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 173193 रेखा देवी सिंह पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत टंगहा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 393493 प्रभाकर सिंह पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बडागांव जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 106722  ज्योत्सना देवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 64560 रामगरीब कोल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 89948 गायात्री देवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डाढाकला जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 329500 लालजी कोल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डाढाकला जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 51979 गंगाधर पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुठिला जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 686022 कामता प्रसाद पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत परसिया जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 182765, शिवकली साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत झोंटिया जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 365917 निमर्ला देवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गोंदकला जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 528642 सुनीता त्रिपाठी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत जमुई जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 19592 मंगलिया भूर्तिया पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुडरी जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 3640 ज्ञानप्रकाश तिवारी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पुर्वामनिराम जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 109996 रामाश्रय पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रेही जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 540935 विधि कोल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कैथी पचकठा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 33544 आशा सिंह पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पनासी जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 231266 श्यामकली जायसवाल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत लखवार जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 88396 सरिता देवी हरिजन पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गढी जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 9157 प्रभुनाथ पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बरेठीकला जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 62694 बुद्धिमान पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत सोहर्वा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 25000 सुरसरी प्रसाद पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रिसदा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 108552 भुअरी त्रिपाठी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रिसदा जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 26509 उमेशकली पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पडिवार जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 12482 विद्यावती तिवारी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पडिवार जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 25000 केशादेवी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत चुनरी जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 45144 कुसुमकली पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत तुर्कागोंदर जनपद पंचायत त्योथर वसूली राशि 103123 छोटेलाल मिश्रा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बांस जनपद पंचायत गंगेव वसूली राशि 136921 सिलोनराव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत घुचियारी जनपद पंचायत गंगेव वसूली राशि 76910 श्री रामपाल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गाढा-137 जनपद पंचायत जवा वसूली राशि 77250 धर्मदास सिंह पटेल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अंतरैला कला जनपद पंचायत जवा वसूली राशि 151550 भागवत प्रसाद शुक्ला पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत चौर जनपद पंचायत जवा वसूली राशि 71000 छोटेलाल सेन पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत भोलगढ जनपद पंचायत रीवा वसूली राशि 31500 सकुन्तला शुक्ला पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत शुकुलगंवा जनपद पंचायत रीवा वसूली राशि 371000 एवं कुसुम साकेत सरपंच बर्खास्त ग्राम पंचायत कशियार गांव जनपद पंचायत नईगढी वसूली राशि 118183 के राशि की वसूली भू-राजस्व की वकाया की भांति वसूल किये जाने हेतु वानखड़े जी द्वारा संबंधित तहसीलदार को पत्र जारी किया गया है एवं खण्ड पंचायत अधिकारी वसूली की राशि की प्रगति की जानकारी संबंधित से प्राप्त कर प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह को जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। 
पूर्व सरपंचो एवं सचिवो के वसूली राशि की जानकारी जनपदवार त्योथर ग्राम पंचायत के 31 पूर्व सरपंचो से वसूली राशि 5009893 ग्राम पंचायत के 4 सचिवो की वसूली राशि 1218150 कुल राशि 6228043 जनपद गंगेव ग्राम पंचायत के 2 पूर्व सरपंचो से वसूली राशि 213831 जनपद नईगढी ग्राम पंचायत के 1 पूर्व सरपंचो से वसूली राशि 118183  जनपद रीवा ग्राम पंचायत के 2  पूर्व सरपंचो से वसूली राशि 402500 ग्राम पंचायत के 1 सचिवो की वसूली राशि 371000 कुल राशि 773500  जनपद जवा ग्राम पंचायत के 3 पूर्व सरपंचो से वसूली राशि 299800 कुल जनपद 5 ग्राम पंचायत के 39  पूर्व सरपंचो से वसूली राशि 6044260 ग्राम पंचायत के 5 सचिवो की वसूली राशि 1589150  कुल राशि 7633357 की राशि वसूली के निर्देश दिये गये हैं।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo