Responsive Ad Slot

Latest

latest

Rewa News : रीवा नगर निगम क्षेत्र में संचालित ऑटो की कलर कोडिंग एवं नंबरिंग हेतु अभियान जारी।

Wednesday, July 7, 2021

/ by REWA TIMES NOW
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से रीवा नगर निगम क्षेत्र में संचालित ऑटो की कलर कोडिंग एवं नंबरिंग हेतु अभियान जारी

रीवा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा समिति में लिए गए निर्णय के अनुसार कलेक्टर महोदय के निर्देश पर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर ऑटो की कलर कोडिंग एवं नंबरिंग की जा रही है। रीवा नगर निगम क्षेत्र में 4 मार्गों में रूट को विभाजित किया गया है प्रथम रेलवे स्टेशन से रतहरा लाल रंग में, रेलवे स्टेशन से विश्वविद्यालय नीले रंग में, रेलवे स्टेशन से बिछिया पीले रंग में, रेलवे स्टेशन से चोरहटा हरे रंग में,। इन मार्गों में संचालित ऑटो की कलर कोडिंग की जा रही है साथ ही उन्हें विशेष नंबर प्रदान किया जा रहा है जिसके आधार पर यातायात थाने में ऑटो से संबंधित सामान्य जानकारी संधारित की जा रही है। जिसमें ऑटो मालिक का नाम पता मोबाइल नंबर तथा उसके रूट का विवरण आदि जानकारी होगी। इससे ऑटो से संबंधित जानकारी उपलब्ध होने से सुरक्षित यात्री परिवहन सुनिश्चित हो सकेगा साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो सकेगी । यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo