Responsive Ad Slot

Showing posts with label स्वास्थ्य. Show all posts
Showing posts with label स्वास्थ्य. Show all posts

M.P News : मध्यप्रदेश में जीका वायरस को लेकर अलर्ट, संदिग्ध मामलों की जांच करने के निर्देश

No comments

Saturday, July 10, 2021

भोपाल

कोरोना वायरस को लेकर खौफ अभी लोगों का गया नहीं है कि जीका ने भी डराना शुरू कर दिया है। केरल में जीका वायरस की दस्तक के बाद मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी हो गया। स्वास्थ्य संचालनालय में उप संचालक डॉ. हिमांशु जायसवार ने सभी जिलों को शुक्रवार को पत्र लिखकर जीका के खतरे से आगाह किया है। पत्र में कहा गया है जीका का संदिग्ध मरीज मिलने पर जांच कराने में देरी नहीं करें। साथ ही ऐसे मरीजों को आइसोलेशन में रहने की सलाह दें। केरल से आने वाले लोगों को लक्षण दिखते हैं तो विशेष निगरानी करने को कहा गया है। साथ ही सभी सीएमएचओ को जिम्मेदारी दी गई कि वह जिले के सभी निजी अस्पतालों को भी जीका को लेकर सतर्क करें।

बता दें कि प्रदेश में जीका की सबसे पहले 2018 में दस्तक हुई थी। यहां नवंबर में तीन मरीज मिले थे। इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 130 तक पहंुच गया था। भोपाल में 44 मरीज मिले थे। हालांकि, किसी मरीज की इस बीमारी से मौत नहीं हुई थी।

तीन जगह होती है जांच

प्रदेश में जीका वायरस की जांच तीन जगह पर होती है। इसमें गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की वायरोलॉजी लैब,एम्स और एनआइआरटीएच जबलपुर शामिल है। सैंपल भेजने के अगले दिन जांच रिपोर्ट आ जाती है।

ब्लैक फंगस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जानिए - Dr.S.K Tripathi (सीनियर इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट) जी के साथ।

No comments

Tuesday, May 25, 2021

आपका बिना डॉक्टर की सलाह के सीधे दवाई की दुकान से हायर एंटीबायोटिक और स्टीरॉयड लेना, ब्लैक फंगस को अनजाने में आमंत्रित कर रहा है।

कोविड का इलाज डॉक्टर की सलाह पर करें, अपना शुगर कंट्रोल में रखें और सबसे जरूरी....ताजे फल, सब्जियां और खाने का सेवन करें, रेफ्रिजरेटर में जमी ब्लैक फंगस को साफ करते रहें, रोज नहाएं और साफ कपड़े पहनें।

आंख के चारो तरफ और चेहरे पर रेडनेस और दर्द होने, नाक बंद होने, बोहोत तेज सिर दर्द होने पर तुरंत जांच कराएं, विशेषकर कोविड से ठीक हुए शुगर के मरीज।

ब्लैक फंगस का इन्फेक्शन बोहोत घातक हो सकता है, इससे बचिए और स्वास्थ्य रहिए।

जानकारी को शेयर करके अपने करीबियों को ब्लैक फंगस से बचाए।

Dr.S.K Tripathi
हृदय रोग विशेषज्ञ 
सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रीवा।

मध्य प्रदेश में ब्लैक फंगस महामारी घोषित, सीएम शिवराज ने दिए आदेश

No comments

Friday, May 21, 2021

 

 भोपाल 


देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी कोरोना की समीक्षा के दौरान ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया. इस दौरान सीएम ने कोरोना संबंधित चर्चा भी की

ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया

सीएम ने कोरोना की समीक्षा के दौरान ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार की अच्छी से अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जिन मरीजों का ऑपरेशन हुआ है उन्हें एंफोटेरीसिन बी इंजेक्शन मिल जाए यह सुनिश्चित करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने जिलों के अधिकारियों से कहा 31 मई तक सभी जिलों को कोरोना मुक्त करना है और पॉजिटिविटी को शून्य पर लाना है. इसके लिए गांव और शहरी क्षेत्रों में एग्रेसिव टेस्टिंग करनी होगी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएं

शादी-विवाह 10 दिन तक टाले

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना पर काबू पाने के लिए सामूहिक सहयोग जरूरी है. सीएम ने कहा कि दिल पर पत्थर रखकर 10 दिन तक शादी-विवाह टालें. कोराेना संक्रमण दर कम हो जाएगी, तो जून में विवाह समारोह की छूट दी जा सकती है. ग्रामीण इलाकाें में संक्रमण कम हो रहा है. टेस्ट ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए. जिन गांवों में पॉजिटिव मरीज हैं, वहां आने-जाने पर प्रतिबंधित करें

वैक्सीन के 5 करोड़ 19 लाख डोज का ऑर्डर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन के अलावा कोई सुरक्षा चक्र है, तो वह वैक्सीन है. सरकार ने 18 से 44 साल तक आयु के लोगों के लिए वैक्सीन के 5 करोड़ 19 लाख डोज का ऑर्डर दिया है वैक्सीन की सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार और निर्माण कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि जल्दी से जल्दी वैक्सीन मप्र को मिल सके

5 जिलों में 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट

सीएम ने कहा कि सिर्फ 5 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ऊपर है. इसमें भोपाल, इंदौर, रीवा, उज्जैन और अनुरपुर शामिल है. इसके अलावा 17 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से कम हो गया है. इसमें छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, मुरैना, शिवपुरी, अशोक नगर, छिंदवाड़ा, हरदा, निवाड़ी, अलीराजपुर, खंडवा और बड़वानी शामिल है. सीएम ने नरसिंहपुर, कटनी जिले की समीक्षा के दौरान आईसीयू बेड बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं साथ ही तीसरी लहर की तैयारी के लिए बच्चों का वार्ड बनाए जाने के भी निर्देश दिए हैं. वहीं मंडला जिले में 1% से भी कम पॉजिटिविटी रेट होने पर सीएम ने जिला प्रशासन और प्रभारी मंत्री को बधाई दी

मप्र में कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार को सरकार देगी एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि

No comments

Thursday, May 20, 2021


मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की है। भाजपा विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

भोपाल 


कोरोना संकट से शोक संतृप्त परिवारों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत की बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर में जिस परिवार में मृत्यु हुई है, उस परिवार को राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री गुरुवार देर शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिनके घर संकट आया है, हम उन्हें केवल शाब्दिक सहानुभूति नहीं दे सकते। वे हमारे अपने लोग हैं। हमने कोशिश की, लेकिन उनके परिवार के सदस्य को नहीं बचा सके परिवार का नुकसान हो गया। अनुग्रह राशि देने के पीछे उद्देश्य यह है कि इससे परिवार को कुछ सहारा हो जाए

भाजपा विधायकों के साथ चर्चा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तय किया कि शुक्रवार को भाजपा के सभी विधायक मीडिया से चर्चा कर कोरोना काल के दौरान उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से आग्रह किया कि संकट के समय सेवा कार्य से वे पीछे न हटें। मानवता की सेवा का भाव राजनीतिक हितों से ऊपर रखें

सीएम शिवराज से इंजेक्शन की गुहार लगाने पहुंचे मरीजों के परिजन

No comments


सीएम के पहुंचने से पहले अफसरों के पैर पकड़ कर की मिन्नतें 

 इंदौर 


सीएम के पहुंचने से पहले कलेक्टर आफिस कुछ युवक ब्लैक फंगस के इंजेक्शन मांगने पहुंचे इंजेक्शन की गुहार लगाने पहुंचे मरीज के परिजन युवक ने इंजेक्शन दिलवाने के लिए एसडीएम अंशुल जैन के पैर भी पकड़े। एसडीएम अंशुल खरे ने युवकाें को समझाया और सीएमएचओ से बात कर उन्हें रवाना किया। वहा पहुंचे एक युवक ने बताया कि उनके पिता की जान खतरे में है अौर हमें दस्तावेज की फार्मेलिटी के लिए आफिस से दूसरे आफिस चक्कर काटना पड़ रहा है।

देवगुराड़िया के परमविहार कालोनी में रहने वाले विकास जाट के मुताबिक मेरी मौसी उषा कौरव बारोड़ हास्पिटल में भर्ती है और उन्हें ब्लैक फंगस का संक्रमण है। ईएनटी सर्जन ने उनका आपरेशन कर दिया और अभी वो आईसीयू में है। उन्हें कोविड संक्रमण भी 52 प्रतिशत तक था। उन्हें एंटी फंगल इंजेक्शन की जरुरत है लेकिन इंजेक्शन के लिए हमें भटकना पड़ रहा है। इंजेक्शन के लिए पिछले तीन से मेडिकल कालेज, ड्रग इंस्पेक्टर व सीएमएचओ आफिस के चक्कर काट रहे हैंं।

जब हमने इंजेक्शन के लिए निर्धारित कागज एकत्र किए तो पता चला कि सरकार ने अस्पताल को सीधे इंजेक्शन देने की व्यवस्था की है। हमें बताया गया कि इंजेक्शन चाहिए तो सीएमएचओ आफिस या कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। विकास भी शुक्रवार को सीएम के इंदौर पहुंचने पर कलेक्टर कार्यालय इंजेक्शन की गुहार लगाने पहुंचे थे। शुक्रवार को मेडिकल कालेज से डीन के हस्ताक्षर का पर्चा मिला है, उसे लेकर अब निर्धारित तीन दवा दुकानदारों के पास इंजेक्शन लेने के लिए पहुंचे।

अस्पताल में भर्ती पति के लिए इंजेक्शन लेने कलेक्टर कार्यालय पहुंची महिला

समाजवादी इंदिरा नगर में रहने वाली पदमा जैन अपने पति नितिन जैन के लिए एंटी फंगल इंजेक्श न मिलने से परेशान हो कलेक्टर आफिस सीएम से मिलने पहुंची। उनके 44 वर्षीय पति नितिन जैन 10 मई से ब्लैक फंगस संक्रमण के कारण अरबिंदो अस्पताल में भर्ती है नितिन के भाई संदीप जैन के मुताबिक बाहर से उन्हें 10 एंटी फंगल इंजेक्शन लाकर लगाए जा चुके है। अभी भी 70 से ज्यादा इंजेक्शन की जरुरत है लेकिन इंजेक्शन अभी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।कलेक्टर आफिस से हमें यह कहकर भेजा गया कि मेडिकल कालेज डीन के पास पहुंचने से इंजेक्शन की व्यवस्था हो जाएगी लेकिन मेडिकल कालेज में घंटो खड़े रहने के बाद भी डीन से मुलाकात नहीं हुई

आयुष्‍मान कार्ड पर इलाज करने से चिरायु अस्‍पताल का इंकार, कारण पूछा तो मैनेजर बोला- बाहर फेंको इसे।

No comments

Sunday, May 16, 2021

Rewa Times Now

 राजधानी के चिरायु अस्‍पताल का मामला- प्रबंधन ने कहा हम नहीं स्‍वीकार करेंगे आयुष्‍मान कार्ड, जिससे शिकायत करना है कर दो 

भोपाल 


कुछ निजी अस्‍पताल संचालकों की लूट चरम पर है शहर के चिरायु अस्‍पताल का एक नया कारनामा सामने आया है दरअसल, मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के उपचार के लिए आयुष्‍मान कार्ड का लाभ देने के लिए अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद राजधानी के चिरायु मेडिकल कॉलेज में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आयुष्‍मान कार्ड स्‍वीकार्य नहीं किया जा रहा है।

अस्‍पताल में 19 अप्रैल को अपनी मां रूक्मणी बलवानी का इलाज कराने के लिए योगेश बलवानी ने उन्‍हें चिरायु अस्‍पताल में भर्ती करवाया था लंबा इलाज चलने के कारण योगेश के पास जो जमा पूंजी थी वह खत्‍म हो गई इस पर उसने अस्‍पताल के मैनेजर गौरव बजाज से आयुष्‍मान कार्ड स्‍वीकार्य करने की बात कही।

इस पर मैनेजर गौरव बजाज ने उन्‍हें यह कहकर बाहर कर दिया कि यहां आयुष्‍मान कार्ड स्‍वीकार्य नहीं किए जाते हैं। इस पर जब कारण पूछा गया तो योगेश ने कहा कि मैं तुम्‍हे जवाब नहीं दूंगा जिसे जवाब देना है उसे दूंगा सरकार को जवाब दूंगा इतना कहकर उसने गार्ड को बाहर निकालने के लिए कह दिया और वीडियो बंद करने के लिए भी कहा। यह वीडियो शुक्रवार रात 9 बजे का है जिसे 63 वर्षीय रूकमणी बलवानी के बेटे ने बनाया था। रविवार को रूकमणी बलवानी की मौत कोरोना के इलाज के दौरान हो गई।तब दोनों वीडियो वायरल हुए इस बारे में चिरायु अस्‍पताल प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका है।

वैज्ञानिकों की चेतावनी- अगर भारत ने वैक्सीन निर्यात पर रोक लगाई तो पूरी दुनिया हो जाएगी तबाह, वैक्सीन देने की अपील की।

No comments


भारत में कोरोना से बिगड़ते हालातों का असर अब अफ्रीकी देशों पर भी दिखाई देने लगा है. कोरोनो की तबाही को नियंत्रित करने के लिए भारत ने वैक्सीन निर्यात पर रोक लगा दी है जिससे अफ्रीकी राष्ट्र संकट का सामना कर रहे हैं. केन्या के एक टॉप साइंटिस्ट ने इसे लेकर पूरी दुनिया को चेतावनी दे डाली है. उनका कहना है कि अफ्रीकी देशों में वैक्सीन की कमी से संक्रमण का खतरा अधिक होगा और पूरी दुनिया में कोरोना के सुपर वेरिएंट्स फैलेंगे. इन देशों में अगर वैक्सीन की सप्लाई रुकी तो कोरोना के सुपर वेरिएंट्स और तबाही मचाएंगे.

केन्या अब पूरी तरह से कोवैक्स पर निर्भर है. इस वैश्विक गठबंधन का उद्देश्य सभी देशों को समान वैक्सीन उपलब्ध करवाना है. कोवैक्स की वजह से ही अफ्रीकी देशों को कोविशील्ड के लाखों डोज मिले थे. ये एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का वही वर्जन है, जिसकी मैनुफैक्चरिंग भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने की है. केन्या अब तक मिली लगभग सभी वैक्सीन का इस्तेमाल कर चुका है और भारत द्वारा वैक्सीन निर्यात पर रोक लगाए जाने के बाद यहां वैक्सीनेशन प्रोग्राम ठप होने की कगार पर पहुंच गया है.

वर्ल्ड डेटा के मुताबिक, केन्या की 2 प्रतिशत से भी कम आबादी को अब तक कोरोना वैक्सीन का सिंगल डोज ही मिल पाया है. कोवैक्स के तहत जून में होने वाली डिलीवरी पर भी अब संदेह है. केन्या की आबादी बहुत कम है. इसके बावजूद दो फीसद से भी कम लोगों को वैक्सीन की सिंगल डोज मिलना चिंता का विषय है. हालांकि ये अफ्रीका की वैक्सीनेट हो चुकी आबादी से बहुत ज्यादा है. यानी अफ्रीका के बाकी देशों में हालात और भी ज्यादा बुरे हैं.

लैंसेट ग्रुप लैबोरेट्रीज के फाउंडिंग पार्टनर और पैथोलॉजिस्ट डॉ. अहमद कलेबी चिंता जाहिर करते हुए कहते हैं कि इन हालातों में कुछ नहीं किया गया तो नतीजे बहुत बुरे होंगे. उन्होंने अमीर देशों से भी आग्रह किया कि वह अपनी वैक्सीनेशन रणनीतियों के ऊपर एक बार फिर से विचार करें, क्योंकि अब वे ज्यादा जोखिम वाले समूहों को वैक्सीनेट करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं जिसमें बच्चे और युवा भी शामिल हैं.

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की अनुमति मिलने के बाद यूएस सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने 12 से 15 साल के बच्चों को फाइजर-बायोटेक की वैक्सीन देने की सिफारिश की है. इस पर कलेबी कहते हैं कि मौजूदा हालातों को देखते हुए टीनेजर्स को वैक्सीनेट करना समझ से परे है. पूरी दुनिया में गंभीर रूप से बीमार पड़े लोग और सुपर स्प्रैडर्स को भी अभी तक वैक्सीन नहीं मिल पाई है.

पोस्ट कोविड सेंटर बनाने वाला पहला राज्य बनेगा एमपीः सीएम ।

No comments

Saturday, May 15, 2021

पोस्ट कोविड सेंटर बनाने वाला पहला राज्य बनेगा एमपीः सीएम 

 भोपाल 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के जाने माने विशेषज्ञों के साथ पोस्ट कोविड इफेक्ट पर विस्तृत चर्चा की है. उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड सेंटर बनाने वाला एमपी पहला राज्य बनेगा. इस दौरान ब्लैक फंगस के साथ-साथ हार्ट अटैक से हो रही मौतों को लेकर भी चर्चा हुई. मध्य प्रदेश सरकार अब पोस्ट कोविड सेन्टर बनाने जा रही है. इस दौरान सबसे पहला सुझाव दिया गया कि पड़ोसी राज्यों से आने वाली सभी बस सेवाएं फौरन बंद कर दी जाएं

पांच मेडिकल कॉलेजों में विशेष वार्ड बनाने के निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ब्लैक फंगस के उपचार के लिए पांच मेडिकल कॉलेजों में (भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर और रीवा) में विशेष वार्ड बनाने के निर्देश हैं. इस दौरान उन्होंने कोरोना नियंत्रण के लिए उपयुक्त व्यवहार को स्थाई रूप से आमजन की जीवन में लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कोरोना प्रबंधन में समाज की सहभागिता बढ़ाने के लिए कार्य किया जाना चाहिए. इसके अलावा निजी एवं शासकीय अस्पतालों में प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए

सीएम शिवारज सिंह चौहान ने दिए निर्देश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नागरिकों को स्वस्थ जीवनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएं. साथ ही परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों का विस्तार होना चाहिए. बैठक में विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया. जिनमें डॉक्टर मदन गोपाल और प्रोफेसर सचिन शर्मा भी शामिल हैं. डॉक्टर मदन गोपाल हेल्थ प्रोफेशनल और एमडी डॉक्टर हैं. वह भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास और सुदृणीकरण पर पिछले 28 वर्षों से कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी दिल्ली स्थित थिंक टैंक में डायरेक्टर जनरल हैं।

शहडोल-व्यापम से चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति आदेश जारी।

No comments


मेडिकल कॉलेज में भर्ती के लिए युद्ध स्तर पर जारी है प्रक्रिया

शहडोल 15 मई 2021- मेडिकल कॉलेज शहडोल में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति आदेश कल अवकाश के दिन ही जारी कर दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज शहडोल में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य पदों पर भर्ती हेतु कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। कमिश्नर शहडोल संभाग ने बताया कि इन प्रयासों के तहत मेडिकल काॅलेज शहडोल में 123 नर्साें की भर्ती की गई है तथा 4 डाॅक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भी भर्ती की गई है। कमिश्नर के निर्देश पर कल शुक्रवार को अवकाश के दिन प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति के आदेश डीन मेडिकल कॉलेज डॉ० मिलिंद शिलारकर द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में प्रमिला दमादे ईसीजी टेक्नीशियन के पद पर और रवि सोनी की नियुक्ति रिसेप्शनिस्ट के पद पर की गई है।

दुनिया भर में कोरोना के 50% नये मामले और 25% मौतें भारत में, WHO की रिपोर्ट ।

No comments

Thursday, May 6, 2021


WHO के मुताबिक एक हफ्ते में दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के 50 फीसदी मामले अकेले भारत में दर्ज किये गये हैं। 

 नईदिल्ली 


भारत में कोरोना की भयावह स्थिति पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की भी नजर है। WHO ने अपनी साप्ताहिक महामारी विज्ञान रिपोर्ट में कहा है कि पिछले हफ्ते दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के नये मामलों का 46 प्रतिशत भारत में दर्ज किया गया, जबकि इसकी वजह से हुई कुल मौतों में से 25 प्रतिशत यहीं दर्ज हुईं। यानी पिछले हफ्ते पूरी दुनिया के करीब आधे कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मामले भारत (India) में दर्ज किए गए, जबकि एक चौथाई मौतें भी भारत में ही हुईं।

हमारे आंकड़ों के मुताबिक भी देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते रिकॉर्ड 3,780 लोगों की मौत हुई और कोरोना वायरस संक्रमण के 3,82,315 नए मामले सामने आए। भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को 3,38,439 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक संक्रमण के कुल 2,06,65,148 मामले आए हैं, जिसमें 1,69,51,731 लोग ठीक हो चुके हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 82.03 फीसदी है। वहीं अब तक 2,26,188 लोगों ने कोविड-19 के कारण जान गंवाई है।
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo