Responsive Ad Slot

Latest

latest

दुनिया भर में कोरोना के 50% नये मामले और 25% मौतें भारत में, WHO की रिपोर्ट ।

Thursday, May 6, 2021

/ by REWA TIMES NOW

WHO के मुताबिक एक हफ्ते में दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के 50 फीसदी मामले अकेले भारत में दर्ज किये गये हैं। 

 नईदिल्ली 


भारत में कोरोना की भयावह स्थिति पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की भी नजर है। WHO ने अपनी साप्ताहिक महामारी विज्ञान रिपोर्ट में कहा है कि पिछले हफ्ते दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के नये मामलों का 46 प्रतिशत भारत में दर्ज किया गया, जबकि इसकी वजह से हुई कुल मौतों में से 25 प्रतिशत यहीं दर्ज हुईं। यानी पिछले हफ्ते पूरी दुनिया के करीब आधे कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मामले भारत (India) में दर्ज किए गए, जबकि एक चौथाई मौतें भी भारत में ही हुईं।

हमारे आंकड़ों के मुताबिक भी देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते रिकॉर्ड 3,780 लोगों की मौत हुई और कोरोना वायरस संक्रमण के 3,82,315 नए मामले सामने आए। भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को 3,38,439 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक संक्रमण के कुल 2,06,65,148 मामले आए हैं, जिसमें 1,69,51,731 लोग ठीक हो चुके हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 82.03 फीसदी है। वहीं अब तक 2,26,188 लोगों ने कोविड-19 के कारण जान गंवाई है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo