नई दिल्ली
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चंद्रमा का पूर्ण ग्रहण 26/05/2021 (5 ज्येष्ठ, 1943 शक संवत) को होगा, चन्द्रग्रहण का आंशिक चरण भारत में चंद्रोदय के बाद कुछ समय के लिए भारत के पूर्वोत्तर भागों (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा तथा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के कुछ तटीय भागों में चंद्रग्रहण दिखाई देगा।
भारत कई शहरों में कल दिखाई देगा चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर को कवर करने वाले क्षेत्र में दिखाई देगा,ग्रहण का आंशिक चरण भारतीय समय के अनुसार 15 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगा. कुल चरण भारतीय समय के अनुसार 16 बजकर 39 मिनट पर प्रारंभ होगा. कुल चरण भारतीय समय के अनुसार 16 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगा. आंशिक चरण 18 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा।
No comments
Post a Comment