Responsive Ad Slot

Latest

latest

रीवा डभौरा /छिपिया आदिवासी बस्ती में गंदा पानी पीने को मजबूर आला अधिकारी मौन।/बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीणों को लगभग 1 किलो मीटर जाना पड़ता है दूर 4 हैंडपम्प में पाइप,रॉड और वासर की कमी से 3 हैंडपम्प बंद।

Tuesday, June 8, 2021

/ by REWA TIMES NOW
रीवा डभौरा /छिपिया आदिवासी बस्ती में गंदा पानी पीने को  मजबूर आला अधिकारी मौन।/बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीणों को  लगभग 1 किलो मीटर जाना पड़ता है दूर 4 हैंडपम्प में पाइप,रॉड और वासर की कमी से 3 हैंडपम्प बंद।


आदिवासी बस्ती में रज्जी आदिवासी के घर के पास हैंडपम्प में ग्रामीणों ने किया ट्यूबबेल लागने की मांग

 खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अंतर्गत डभौरा में इस समय पानी की समस्या से ग्रामीणों को जोड़ना पड़ रहा वही गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम एवं नगर सीएमओ को
आदिवासी बस्ती छिपिया ग्राम पंचायत गेदुरहा  के अंतर्गत आती थी जिसका वर्तमान में नगर परिषद डभौरा के वार्ड क्रमांक 11 में विलय कर दिया गया है जो नगर परिषद डभौरा के अधीनस्थ आता है । छिपिया में  ग्रामीणों  की लगभग 400 की जनसंख्या की आवादी है जिसमे 4 हैंडपम्प रज्जी आदिवासी, बबलू कोल,नारायण कोल और अमृतलाल कोल) है जिसमे गर्मी आते ही लॉक डाउन में पानी की स्थिति दयनीय हो गयी थी । लॉक डाउन होने के कारण आदिवासियो न पानी के लिए मांग नही कर पाए । गांव के आधा किलो मीटर की दूर अमृतलाल कोल के घर के पास लगे ट्यूबबेल से पानी पूरा गांव लाता था जो लॉक डाउन के 1 माह से खराब होने पर  कुएं से गंदा पानी पीने को आदिवासी मजबूर है । गांव की सिगौही आदिवासी  उम्र 75वर्ष ,विद्यावती ने बताया की कुएं का गंदा पानी पीने से उल्टी दस्त होने लगा था जिससे अब 1 किलोमीटर दूर तुर्का से साईकल में पानी लेने जाते है यहां पर घंटो तक पानी के लिए लाइन लगाना पड़ता है और बिजली गुल हो जाने पर घण्टो तक इंतजार करना पड़ता है ।आज आदिवासियों बस्ती की हाल जानने के लिए समाजसेवी कार्यकता जगदीश भाई और रमाशंकर दास पहुँचे और बिगड़े हैंडपम्प का निरीक्षण किये और आदिवासियों की पानी की समस्या को जाना ।संतोष कुमारी ,आशा ने बताया कि पानी बहुत समस्या है । महिलायों ने बताया कि इसीतरह से परिवार का भरण पोषण करते रहे जिससे लॉक डाउन होने के कारण दाल सब्जी खाने को नही मिल पाई ।गांव में कोई रोजगार नही मिला ?अब आदिवासियों ने स्वच्छ पानी के लिये आबाज उठायी । आदिवासियों ने  अपनी बात सामाजिक कार्यकर्ता को बताया जिसमे जगदीश भाई और रमाशंकर ने नगर परिषद के CMO का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने के लिए तत्काल टैंकर से छिपिया पानी भेजवाया जाना चाहिए । ताकि ग्रामीणों को पानी मिल सके । सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश भाई और रमाशंकर SDM त्योंथर और जिला कलेक्टर डा. इलैया राजा टी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए छिपिया गांव में बंद पड़े हैंडपंपो में ट्यूबबेल डालकर पानी की व्यवस्था कराई जाए। या टैंकर के माध्यम से आदिवासी को पानी पीने की सुविधा नगर परिषद डभौरा से कराई जाए । 

जगदीश द्वारा  नगर परिषद CMO से छिपिया गांव से फोन पर हैंडपम्प चालू कराने  और ट्यूबबेल लगाने की मांग किये तो उन्होंने कहा कि CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा दो । इसके बाद आदिवासीयो की प्यास बुझाने के लिये SDM संजीव पांडये से बात किये तो उन्होंने बिगड़े हैंडपम्पो को बनबाने या ट्यूबबेल लगवाने का आश्वासन दिया ।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo