Responsive Ad Slot

Latest

latest

रीवा-संजय गांधी हॉस्पिटल परिसर के पार्किंग ठेकेदार के गुंडों ने मचा रखी है लूट प्रति घंटे का ले रहे 10 रुपये , मरीजों के जेब में डाका डालने का कार्य जोरों से जारी है संजय गांधी अस्पताल के पार्किंग में

Tuesday, June 8, 2021

/ by REWA TIMES NOW
संजय गांधी हॉस्पिटल परिसर के पार्किंग ठेकेदार के गुंडों ने मचा रखी है लूट प्रति घंटे का ले रहे 10 रुपये , मरीजों के जेब में डाका डालने का कार्य जोरों से जारी है संजय गांधी अस्पताल के पार्किंग में
खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले से है जहां संजय गांधी अस्पताल की स्टैंड पार्किंग में ठेकेदार के गुंडों के द्वारा जमकर लूट की जा रही है गुंडागर्दी के दम पर वसूल रहे पैसे है नियमों के विरुद्ध  जाकर प्रति घंटे का ले रहे 10 - 10 रुपये  इनकी हकीकत उस समय सामने आई जब एक युवक को पार्किंग स्टैंड की पर्ची दी गई और उस पर्ची के पीछे खड़ा करने का टाइम लिखा गया और जब उस मरीज का परिजन वाहन पार्किंग स्टैंड से अपना वाहन लेकर घर जाने लगा और 10 रुपये दिया तो ठेकेदार गुर्गों ने अभद्रता पूर्वक बात करते हुए प्रति घंटे के हिसाब से 2 घण्टे का 20 रुपये की मांग कर दिए जिसका विरोध करने पर ठेकेदार के गुर्गे गाली गलौज पर उतारू हो गए । जिससे साफ साफ प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं हॉस्पिटल परिसर में विवाद की वजह पार्किंग ठेकेदार के गुर्गे हैं जो आए दिन अस्पताल में आने जाने बालो के जेब मे डाका डाल रहे हैं और पैसे ना देने पर गाली गुप्ता एवं मारपीट पर उतारू हो जाते है , ठेकेदार की लापरवाही पर शासन प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है । कहीं ना कहीं ठेकेदार की भी घोर लापरवाही सामने आई है आखिर क्यों अपने गुर्गों से करवा रहे हैं प्रति घंटे के हिसाब से वसूली एग्रीमेंट के नियमो की उड़ा रहे धज्जियां।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo