पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल जी ने रीवा शहर को हराभरा बनाए रखने और स्वच्छ पर्यावरण के लिए रहतहरा से चोरहटा तथा सिरमौर चौक से विश्वविद्यालय तक सघन वृक्षारोपण के संबंध में
रीवा वृक्षारोपण के संबंध साधन और बीरल, पर्यावरण के संबंध में,अधिकारियों के साथ बैठक कर 10 हजार फलदार व उपयोगी वृक्ष के पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।
हमे विश्व पर्यावरण दिवस के मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है। पर्यावरण के अभाव में जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती तथा हमें भविष्य में जीवन को बचाये रखने के लिए आज से ही पर्यावरण की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। इसलिए रीवा शहर के हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है कि वे सामने आये तथा पर्यावरण संरक्षण के मुहिम का हिस्सा बने।
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय मार्तण्ड क्रमांक -1 विद्यालय के मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का शुभारंभ किया जाएगा।
बैठक में मुख्य वन संरक्षक वन मंडल अधिकारी, एसडीओ फॉरेस्ट रेंज, उपाध्यक्ष जिला गौ संवर्धन बोर्ड श्री राजेश पांडेय, समाज सेवी श्री मुकेश एंगल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment