Rewa Times Now
सिहोरा थाना क्षेत्र में 60 साल के बुजुर्ग द्वारा 22 साल की परिपक्वता महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जबलपुर
सिहोरा थाना क्षेत्र में 60 साल के बुजुर्ग द्वारा 22 साल की परिपक्वता महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।शादी का झांसा देकर वृद्ध महिला के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा महिला जब गर्भवती हो गई तब उसने वृद्ध पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया परंतु सामाजिक और पारिवारिक दबाव का हवाला देकर उसने ना सिर्फ विवाह करने से मना कर दिया, बल्कि गर्भपात कराने की सलाह दी।
महिला के मायके वालों को घटना का पता चला जिसके बाद वृद्ध के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने बताया कि 22 वर्षीय महिला की शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी जिसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय भाईलाल गडारी और उसके बीच काफी नजदीकी हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और एक दूसरे के नजदीक आ गए।
महिला ने पुलिस को बताया कि भाईलाल पांच फरवरी को उसके घर पहुंचा, उस वक़्त वो अकेली थी। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद उसने आश्वासन दिया कि जल्द ही शादी भी कर लेगा। उसके बाद भाईलाल छह और सात फरवरी को भी उसके घर पहुँचा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने बताया कि कुछ दिन बाद वो गर्भवती हो गई और भाईलाल को उसकी जानकारी देकर विवाह करने के लिए कहा।
विवाह की बात सुनते ही भाई लाल अपने घर परिवार और समाज के हालात का हवाला देते हुए मुकर गया। उसने शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो भाईलाल तरह-तरह की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कर आरोपित वृद्ध की तलाश की जा रही है।
No comments
Post a Comment