Responsive Ad Slot

Latest

latest

शादी के चौथे दिन ससुराल से गहने लेकर भागी दुल्हन, 22 दिन बाद पहुंची थाने

Monday, June 7, 2021

/ by REWA TIMES NOW

मुरैना 

एक दुल्हन शादी के गहने लेकर 4 दिन बाद ही लापता हो गई थी,जोकि शनिवार को वापस आ गई है पुलिस ने दुल्हन को अपनी हिरासत में लेकर,ससुराल पक्ष के गहने भी वापस करा दिए हैं.वहीं घर से भागी दुल्हन ने अपने ससुराल और मायके दोनों ही पक्षों के साथ जाने से इंकार कर दिया जिसके बाद दुल्हन को नारी निकेतन भेज दिया है

जब पढ़ी अपनी खबर तो लौटी दुल्हन

बता दें कि पोरसा इलाके के खेरिया गांव में रहने वाले सुरजीत माहौर की शादी मुरैना के तुस्सीपुरा निवासी ज्योति माहौर के साथ 8 मई को हुई थी. जिसके बाद ज्योति अपनी ससुराल चली गई, 13 मई को दुल्हन पहने हुए गहने लेकर रात में ससुराल से अचानक लापता हो गई. आसपास और मायके में तलाशने के बाद दूल्हे सुरजीत ने ससुर के साथ पहुंचकर पोरसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई गंभीरता नही दिखाई.उसके बाद 2 जून को दूल्हा सुरजीत और उसके परिजन मीडिया के सामने इस मामले को लेकर आए. तब कहीं जाकर ये मामला मीडिया में उजागर हुआ,और मीडिया में लुटेरी दुल्हन के नाम से खबरें प्रकाशित हुई

दुल्हन ने बताया भागने का कारण

लुटेरी दुल्हन वाली खबर पढ़कर ज्योति माहौर शनिवार को अपने आप ही पोरसा थाने में पहुंच गई जहां उसने पुलिस को बताया कि वो खुद ही घर से चली गई थी. वो किसी के साथ नहीं भागी थी, पुलिस के मुताबिक दुल्हन ज्योति माहौर ने बताया कि वो 10वीं क्लास तक पढ़ी है. वह ओर आगे भी पढ़ना चाहती थी,लेकिन उसके घरवालों ने उसकी शादी कर दी जिसके चलते वो ससुराल से भाग कर दिल्ली चली गई, लेकिन जब मीडिया में चली खबरों को पढ़ा तो वो वापस पोरसा आ गई

दुल्हन ने गहने किए वापस

पुलिस ने बताया कि ज्योति जो गहने पहने हुए थी.उन्हें लेकर गई थी जो उसने ससुराल पक्ष को वापस कर दिए हैं पोरसा थाना पुलिस ने जब दुल्हन ज्योति से ससुराल या मायके वालों के साथ जाने के लिए कहा, तो उसने स्पष्ट शब्दों में किसी के भी साथ न जाने की बात कही. जिसके बाद ज्योति को सुरक्षित रहने के लिए नारी निकेतन के लिए भेज दिया गया है

दुल्हन आने के बाद लोग कई कयास लगा रहे है

पुलिस के अनुसार, घर से भागी दुल्हन ज्योतिअपने आप ही थाने में पहुंची है, लेकिन यहां एक कहानी ये भी बताई जा रही है कि उसे माता बसैया थाना क्षेत्र के जींगनी गांव के दो लोग वापस लेकर आए हैं. हालांकि, पुलिस इस तरह की किसी भी बात से इंकार कर रही हैं. बताया जाता है कि मामला उजागर होने के बाद दबाव बढ़ गया था, जिसके बाद संबंधित लोग इस दुल्हन को वापस लेकर आए

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo