〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
रीवा वासियो को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात
🚂रीवा से चलकर इतवारी【नागपुर】तक जाने वाली ट्रेन रीवा इतवारी गाड़ी संख्या 01753 ट्रैन का रूट विस्तार होने जा रहा है,अब यह ट्रेन सतना,कटनी,जबलपूर, बालाघाट, गोंदिया, इतवारी,नागपुर,वर्धा,मुर्तिजापुर, अकोला,नंदुरा, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नांदगाँव,मनमाड़, अहमदनगर, डौन्ड,पुणे,सतारा, भिवंडी, मिराज होते हुए कोल्हापुर तक जाएगी।
🚂यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।
🚂पूर्व पे चल रही गाड़ी संख्या 01753/0754 रीवा इतवारी जो कि इतवारी तक जाती थी एवं गाड़ी संख्या 11039/11040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस जो कि कोल्हापुर से चलकर इतवारी तक चलती है इनदिनों ट्रेनों को जोड़कर रुट विस्तार किया गया है।
🚂रीवा वासियो के लिए इस ट्रेन के विस्तार से गुजरात एवं महाराष्ट्र के कई महत्वपूर्ण शहरो से सीधा संपर्क हो सकेगा खासकर रीवा से पुणे ट्रैन चलाये जाने की महत्वपूर्ण मांग पूरी हो जाएगी।
🚂उक्त ट्रैन के विस्तार से पूरे विंध्य का संपर्क महाराष्ट्र के कई बड़े शहरों से सीधा संपर्क होने से पूरे विंध्य के व्यापार में काफी बढ़ोतरी होगी, जिससे कई आर्थिक फायदे आगे चल कर होंगे।
पश्चिम मध्य रेल जोन जबलपुर के रेल सलाहकार सदस्य अनिल श्रीवास्तव ने रेलवे द्वारा दी जा रही इस बड़ी सौगात के लिए माननीय रेल मंत्री पीयूष गोयल,माननीय रेल महाप्रबंधक पश्चिम मध्य जबलपुर एवं मण्ड़ल रेल प्रम्बधन का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾रीवा
रेल सलाहकार सदस्य【ZRUCC】पश्चिम मध्य रेल जबलपुर
No comments
Post a Comment