Responsive Ad Slot

Latest

latest

भोपाल:- समस्त मेडिकल लैब टेक एसोसिएशन हेल्थ सर्विसेज मप्र ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी जी को सौंपा ज्ञापन।

Saturday, June 5, 2021

/ by REWA TIMES NOW

भोपाल:- आज दिनांक 5/06/2021 को  समस्त मेडिकल लैब टेक एसोसिएशन हेल्थ सर्विसेज मप्र प्रतिनिधिमण्डल प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गोस्वामी के नेतृत्व में  माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी जी से भोपाल उनके निवास कार्यालय में  मुलाकात कर  प्रदेश के समस्त मेडिकल लैब टेकनीशियनो की - वेतन पे ग्रेड 4200 करने ,  प्रमोशन चैंनल, पद नाम परिवर्तन, पदों को बढ़ाने, संविदा का नियमित में समायोजन ,नए नियुक्त लैब टेकनीशियनो को 100 प्रतिशत वेतन देने, कोविड लैब टेकनीशियनो को नियमित पद में प्राथमिकता आदि प्रमुख मांगों सहित 15 सूत्रीय मांग पत्र दिया एवम लैब टेकनीशियन की लंबित व वर्तमान नई मांगों को पूर्ण करवाने का निवेदन किया गया ।।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी मुकेश निरंजन राममनोरथ यादव रुक्मणि आदि उपस्थित रहे।

इस सम्बन्ध में रीवा जिला के सचिव :- श्री दिनेश साकेत जी ने मीडिया को बताया की समस्त नियमित लैब टेक्नीशियन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आने वाले समय में अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री जी के पास जायेंगे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo