Responsive Ad Slot

Latest

latest

1 करोड़ का गबन प्रमाणित, BEO अशोक शर्मा के ऊपर कमिश्नर ने दिए FIR के आदेश।

Saturday, June 5, 2021

/ by REWA TIMES NOW

शहडोल

1 करोड़ के गबन के मामले पर बीईओ अशोक शर्मा पर FIR का आदेश कमिश्नर ने जारी किए है

संभाग आयुक्त राजीव शर्मा ने वर्तमान में जयसिंह नगर विकास खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक परियोजना अधिकारी अशोक शर्मा के खिलाफ पूर्व से चल रही भ्रष्टाचार की जांच के एक मामले में उसे दोषी पाते हुए एक करोड़ से अधिक के गबन का आरोपी पाया है,साथ ही संभागायुक्त ने उन पर एक करोड़ 172116 रुपए के गबन के मामले में Ashok Sharma के खिलाफ f.i.r. के भी निर्देश दिए हैं, संभागायुक्त के आदेशों के उपरांत कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह ने डॉक्टर अशोक कुमार शर्मा व्याख्याता प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी जैसिंहनगर तथा प्रभारी परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना जयसिंहनगर को तत्काल प्रभाव से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनसुकली विकासखंड जयसिंहनगर जिला शहडोल के रिक्त पद पर पदस्थ किया है। इतना ही नहीं कलेक्टर ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह नगर तथा परियोजना प्रशासक दोनों ही पदों पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर को उनके उक्त प्रभार के अलावा सौंपा जाता है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo