CM शिवराज आज करेंगे वर्चुअल लोकार्पण,43.50 करोड़ की लागत से समान फ्लाईओवर बनकर हुआ तैयार
- नए बस स्टैंड और नागपुर-बनारस रोड में बना है नया फ्लाईओवर अब जनता को जाम से मिलेगी राहत |
और इससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और और रीवा शहर में आने जाने वाले वाहनों को आसानी होगी |
फ्लाईओवर की लोकार्पण की शुरुआत कन्या पूजा से होगी इसके बाद पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ला समारोह में स्वागत उद्बोधन देंगे फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वर्चुअल रीवा वासियो को सम्बोधित करेंगे साथ ही विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा शहर
वासियो को सम्बोधित करेंगे |
43 करोड़ 50 लाख से बना फ्लाईओवर
फ्लाईओवर का निर्माण 43 करोड़ 50 लाख रूए की लागत से बनारस-नागपुर मार्ग के रीवा नवीन बस स्टैंड के समीप किया गया है। इसका निर्माण मध्यप्रदेश सेतु निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। लोकार्पण समारोह समान तिराहा में दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। जहां पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां पंचूलाल प्रजापति, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल और विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी शामिल होंगे। समारोह का आयोजन कोविड प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए किया जायेगा।

No comments
Post a Comment