Responsive Ad Slot

Latest

latest

उमरिया जिले के भ्रष्टाचारियो, सावधान हो जाओ! क्या अभी ऐसे कई भ्रष्ट लोग है जो अधिकारियों के संरक्षण मे पल रहे हैं और उनकी चमड़ी मोटी हो गई है?भू सर्वेक्षण अधिकारी के घर लोकायुक्त की रेड, 1 किलो सोने की ईंट, करोड़ों की जमीनों के दस्तावेज मिले

Wednesday, July 14, 2021

/ by REWA TIMES NOW

रीवा


उमरिया जिले के मानपुर तहसील में भू-सर्वेक्षण अधिकारी के तौर पर पदस्थ मुनेंद्र कुमार दुबे के रीवा स्थित आवास पर लोकायुक्त ने छापेमारी की है. लोकायुक्त की शुरुआती जांच में भू-सर्वेक्षण अधिकारी की 4 से 5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हो गया है. बताया जा रहा है कि मुनेंद्र कुमार के घर से 1 किलो वजनी सोने की ईंट भी बरामद की गई है. अधिकारी को छापेमारी की भनक न लगे इसलिए लोकायुक्त ने सुबह 5 बजे दबिश दी

1 किलो वजन की सोने की ईंट बरामद

भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे उमरिया के मानपुर तहसील में पदस्थ है. लोकायुक्त की टीम ने मुनेंद्र कुमार के भोपाल, शहडोल, उमरिया और रीवा स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की. मुनेंद्र कुमार के घर पर लोकायुक्त ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रियां और कई बैंक अकाउंट की पासबुक बरामद की है. इस छापेमारी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली चीज सोने की एक ईंट मिलना है. बताया जा रहा है कि भू-सर्वेक्षण अधिकारी के घर से जो सोने की ईंट मिली है, उसका वजन 1 किलो है

सुबह 5 बजे की छापेमार कार्रवाई

मुनेंद्र कुमार के घर सुबह 5 बजे से ही लोकायुक्त की छापेमार कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि मुनेंद्र कुमार के घर में बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए गए हैं. ऐसे में दस्तावेजों की जांच के चलते यह कार्रवाई देर रात तक चलने की उम्मीद जताई जा रही है. फिलहाल मुनेंद्र कुमार दुबे कहां है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo