Responsive Ad Slot

Latest

latest

Rewa Crime News: नशेड़ी पुत्र मचा रहा था उत्पात, पिता ने घुमाया लट्ठ, बेटे की मौत

Saturday, July 17, 2021

/ by REWA TIMES NOW
Rewa Crime News: नशेड़ी पुत्र मचा रहा था उत्पात, पिता ने घुमाया लट्ठ, बेटे की मौत

रीवा


शराब के नशे में एक पुत्र घर में उत्पात मचा रहा था। पिता के मना करने पर जब वह नहीं माना तो पिता ने पास ही रखा लट्ठ तेजी के साथ घुमाया, जिसके कारण पुत्र लट्ठ की जद में आ गया। जिसके कारण पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची

बैकुंठपुर पुलिस ने शव का पंचनामा तक शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरमौर भेज दिया है वहीं आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है मृतक की पहचान जितेंद्र तिवारी पुत्र शैलेंद्र तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी बेलवा के रूप में की गई है जबकि हत्या के आरोप में पुलिस ने शैलेंद्र तिवारी उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया है

क्या था मामला: बताया गया है कि जितेंद्र आए दिन शराब के नशे में घर आता था, जहां वह अपने पिता और माता के साथ शराब पीने के लिए पैसे को लेकर विवाद करता था। जिसे लेकर आए दिन घर में विवाद हो रहा था गुरुवार की सुबह एक बार फिर जितेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और पिता से पैसे की मांग की। जब पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो पुत्र घर में ही रखा सामान इधर-उधर फेंक कर उत्पात मचाने लगा। गुस्से में पिता ने बगल में रखा हुआ लठ्ठ तेजी से घुमाया। इसी बीच पुत्र जितेंद्र जद में आ गया जिसके कारण जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई है। पुत्र की मौत हो जाने के बाद पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पिता शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया

----------------------
नशेड़ी पुत्र घर में उत्पात मचा रहा था इसी की उसके पिता ने डंडे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है राजकुमार मिश्रा, थाना प्रभारी, बैकुंठपुर

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo