Responsive Ad Slot

Latest

latest

Rewa News: उद्योग विहार का प्रदूषण लोगों को कर रहा परेशान , फूल-पौधों की खूबसूरती को कर रहा बदरंग

Friday, July 16, 2021

/ by REWA TIMES NOW
Rewa News : उद्योग विहार क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को प्रदूषण परेशान कर रहा है। फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं कालिख बनकर लोगों के घरों में रखी पानी की टंकियों में जमा हो रहा है। इसके साथ ही फूल-पौधों को भी यह बदरंग कर रहा है। उद्योग विहार क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर की में रहने वाले लोग भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। शहर के वार्ड क्रमांक-4 चोरहटा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मानें तो कुछ समय से यह समस्या बढ़ी है। ऐसा लगता है कि उद्योग बिहार में स्थित फैक्ट्रियों से धुआं निकलने के लिए जो चिमनी बनाई गई हैं, उसमें कहीं न कहीं खामी है। यही वजह है कि उद्योग विहार क्षेत्र से लगे।

इलाकों में इसका असर दिख रहा है। कपड़े हो रहे खराब स्थानीय लोग बताते हैं कि कपड़े धोने के बाद जब सुखाने के लिए छत पर डालते हैं तो उसमें कालिख लग जाती है। फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं कपड़ों पर जमता है। जिससे फिर इन कपड़ो को धोना पड़ता है।

स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता
Rewa News/ Khaira 

इस प्रदूषण की वजह से लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होने लगे हैं। लोगों ने यह सोचकर इन क्षेत्रों में घर बनवाया कि ताजी हवा मिलेगी। लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। जिस तरह फैक्ट्रियों का धुआं आ रहा है, वो निश्चित रुप में फेफड़ों पर धीरे-धीरे भी जमा होगा।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo