Rewa Times Now/Rewa News/Rewa riyasat/Vindhya Times/ Mp News
रीवा टाइम्स नाउ/रीवा न्यूज/रीवा रियासत/विंध्य टाइम्स/एमपी न्यूज
रीवा -जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा पर सैकड़ो गुन्डे बुलाकर हमले की साजिश रचने का लगाया आरोप
वही जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह सेंगर ने विधान सभा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा पर हत्या का षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप
रीवा मे आज राजनिती का गिरता हुआ स्वरुप आया सामने जीला पंचायत कार्यालय मे आज गुटीय और दलगत राजनीति का घिनौना रूप देखने को मिला। जहाँ जिला पंचायत की उपाध्यक्ष विभा पटेल और कुछ सदस्यों ने जीला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा पर कई आरोप लगाये वही जीला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह और बाकिल सदस्यों ने विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा पर साजिश रचने का आरोप लगाया है बता दें की जिला पंचायत रीवा मे समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा द्वारा एक ही क्षेत्र मे बार बार करोड़ो रुपये खर्च किये जाने का जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल ,सदस्य जयवीर सिंह सेंगर सहित अन्य सदस्यों ने विरोध किया। वही जीले मे हो रहे दारू के व्यापार पर भी सवाल खड़ा किये वही एक छेत्र मे बार बार करोड़ो खर्च ने सवाल किया तो जीला पंचायत अध्यक्ष ने जवाब दीया की मे सदस्यों की सहमती से किया गया अगर आप लोगों क़ो आपत्ति होतो आप आपत्ति दर्ज करा दीजिये बाकिल उससे होने वाला कुछ नहीं है जिसके बाद हंगामा और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और अध्यक्ष अभय मिश्रा बैठक छोड़ कर चले गये। कुछ ही देर बाद जिला पंचायत मे सैकड़ो गुन्डे और असामाजिक तत्व एकत्रित हो गये। वही ज़ब सभा से निचे उतरे जीला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह ने निचे देखा की इते लोग खड़े है वजह क्या है ज़ब पुरे मामले क़ो उनको पता चली तो वो बाकिल सदस्यों क़ो फोन करके बताये जिससे कई सदस्य जान बचाकर इधर उधर से निकल लिये।लेकिन उपाध्यक्ष विभा पटेल,सदस्य अविनाश शुक्ला,जयवीर सिंह सेंगर सहित कई अन्य सदस्य अंदर ही घिर गये। जिन्हे मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वपनिल वानखेड़े ने किसी तरह उनके वाहनो मे बैठाकर वहां से रवाना किया। जिसके बाद उपाध्यक्ष विभा पटेल सहित अधिकांश सदस्य कलेक्टर इलैया राजा टी और नवागत पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन से मिलकर सारे घटना क्रम से अवगत कराया। इसके बाद उपाध्यक्ष विभा पटेल ,सदस्य जयवीर सिंह सेंगर,और सदस्य अविनाश शुक्ला ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये प्रदेश की राजनीति मे भूचाल ला दिया।जहां सभी ने जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा पर गुण्डे बुलाकर हमला करवाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।सदस्य अविनाश शुक्ला ने तो अभय मिश्रा पर पूरे जिले मे अवैध शराब की बिक्री करने का आरोप लगाया वहीं जिला पंचायत सदस्य और देवतालाब विधान सभा के उम्मीदवार रहे जयवीर सिंह सेंगर ने सीधे सीधे विधान सभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पर उनकी हत्या करवाने का प्रयास करने और अभय मिश्रा को पूरा संरक्षण देने तथा शराब माफिया को मदद करने का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जान की रक्षा करने की गुहार लगाई।साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को उनके पद से हटाने की माग भी मुख्यमंत्री से कर डाली।
No comments
Post a Comment