भोपाल शहर में तीन सिपाहियों ने पुराने विवाद के चलते एडिशनल एसपी(asp) बीएम शाक्य के साथ जमकर मारपीट की. एडिशनल एसपी डायल 100 मुख्यालय के वर्क शॉप शाखा में पदस्थ है. धटना के वक्त एडिशनल एसपी अपनी पत्नी के साथ देर रात कही से लौट रहे थे तभी तीनों आरक्षकों ने एएसपी पर हमला बोल दिया.पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बैरिगेट्स को हटाने को लेकर हुआ था विवाद
विवाद डिपो चौराहे पर बैरिकेट्स हटाने को लेकर हुआ. टीटी नगर थाना पुलिस ने तीनों आरक्षकों के खिलाफ एक्सीडेंट और मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.एडिशनल एसपी जोन वन अंकित जायसवाल के मुताबिक मारपीट करने वाले दोनों आरक्षकों में विनोद पाराशर यातायात में पदस्थ है.जबकि अनिल जाट सस्पेंड चल रहा है.तीसरा आरक्षक अवधेश चौधरी 25 बटालियन एसएएफ का आरक्षक है।
तीनों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
इस दौरान डिपो चौराहे पर बैरिकेट्स हटाने को लेकर एडिशनल एसपी बीएम शाक्य और सिपाहियों के बीच झगड़ा हुआ था. विवाद बढ़ता देख सिपाहियों ने एडिशनल एसपी बीएम शाक्य के साथ जमकर मारपीट की. गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले सिपाही अनिल जाट काइम ब्रांच में पदस्थ था उसने भदभदा पुल पर एक कार सवार दंपत्ति पर कार टकराने को लेकर पिस्तौल तान दी थी और मारपीट भी की थी. तब अनिल जाट को सस्पेंड कर लाइन अटैच किया गया था.पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments
Post a Comment