Responsive Ad Slot

Latest

latest

रीवा- खाद्य सुरक्षा से संबंधित जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक में दिए निर्देश

Monday, June 14, 2021

/ by REWA TIMES NOW
खाद्य सुरक्षा से संबंधित जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि अमानक तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। जिन मिलावटखोरों पर जुर्माना लगाया गया है उनसे जुर्माने की राशि कठोरता से वसूल करें। रीवा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिये राइट टू सेफ एण्ड हेल्दी फूड अभियान चलायें। रीवा नगर निगम क्षेत्र के सिरमौर चौराहे, अस्पताल चौराहे तथा कोठी कंपाउण्ड परिसर में फल एवं सब्जी की दुकानों को व्यवस्थित एवं मानकीकृत करें। कोठी कंपाउण्ड में व्यवस्थित और सुंदर फूड प्लाजा बनाया जायेगा।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo